Azamgarh News: वंचितों—शोषितों के मसीहा और युगद्रष्टा थे पेरियार ललई : श्रीराम
Azamgarh News: आजमगढ़ के कटान बाजार स्थित आंबेडकर चौक पर पेरियार ललई यादव की जयंती का आयोजन समता एवं भागीदारी दिवस के रूप में किया गया। मुख्य अतिथि श्रीराम यादव ने कहा कि पेरियार ललई मानववाद और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करते रहे हैं। कार्यक्रम में उनके विचारों और साहित्य को याद किया गया।

Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। महराजगंज थाना क्षेत्र के कटान बाजार स्थित आंबेडकर चौक पर मंगलवार पेरियार ललई यादव की जयंती समता एवं भागीदारी दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके विचारों और सामाजिक न्याय के लिए किए गए संघर्षों को याद किया। मुख्य अतिथि एवं समाजसेवी श्रीराम यादव ने कहा कि पेरियार ललई महामानव और खुशहाल भारत के युगद्रष्टा थे। वह रूढ़िवाद, पाखंड, जाति और वर्ग के श्रेणीकरण के घोर विरोधी थे। उन्होंने मानववाद और इंसानियत के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि पेरियार ललई ने अपने विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ‘सच्ची रामायण’, ‘शोषितों पर राजनीतिक डकैती’, ‘सिपाही की तबाही’ और ‘शंबूक वध’ समेत कई पुस्तकें लिखीं।
उनके साहित्य और विचारों को पढ़ने एवं बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य रानीपुर डिग्री कॉलेज डॉ. आरपी यादव, गुलशन कुमार आदि उपस्थित रहे।


