ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़घर में घुस कर छेड़खानी का आरोप

घर में घुस कर छेड़खानी का आरोप

रानी की सराय थाना क्षेत्र की एक युवती ने गुरुवार को थाने पर तहरीर देकर चार युवकों पर घर में घुस कर छेड़खानी का आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी...

घर में घुस कर छेड़खानी का आरोप
आजमगढ़। निज संवाददाताFri, 04 Aug 2017 09:39 PM
ऐप पर पढ़ें

रानी की सराय थाना क्षेत्र की एक युवती ने गुरुवार को थाने पर तहरीर देकर चार युवकों पर घर में घुस कर छेड़खानी का आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि गुरुवार की शाम वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान चार युवक अबुलवैश, रिजवान, मो. आसिफ व यासीन घर में घुस आए। युवकों ने छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर लोग पहुंचे तो युवक धमकी देते हुए फरार हो गए। 

अश्लील बात करने का आरोप
आजमगढ़। जहानागंज थाने की एक विवाहिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके गांव का संतोष चौरसिया उसके साथ अश्लील बातें करता है। विरोध करती है तो गालियां देता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

बागीचे में ले जाकर फाड़ डाले कपड़े
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली में गुरुवार को एक व्यक्ति के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया गया। तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उसकी पुत्री गुरुवार को खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान नसीम नाम का युवक जबरन बागीचे में ले गया और कपड़े फाड़ डाले। शोर मचाने पर गालियां देते हुए मौके से फरार हो गया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें