Azamgarh News: सीएचसी प्रभारी ने आशा की कर दी गलत नियुक्ति
Azamgarh News: आजमगढ़ के हरैया सीएचसी में बिना प्रधान के प्रस्ताव के एक आशा की नियुक्ति को लेकर शिकायत दर्ज हुई है। जिलाधिकारी के निर्देशन पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू की है। आरोपी अधीक्षक का अन्य स्थान पर ट्रांसफर किया गया है। ये नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है।

Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददता। हरैया सीएचसी प्रभारी ने बिना प्रधान के प्रस्ताव के एक आशा की नियुक्ति कर दी है। गांव के एक व्यक्ति जिलाधिकारी से मिल कर शिकायत दर्ज कराई है। डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। हरैया ब्लाक के खैरघाट गांव निवासी हरेंद्र ने डीएम से मिलकर शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि हरैया सीएचसी पर तैनात अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार गोंड ने वगैर चयन प्रक्रिया के धन उगाही कर मंजू पत्नी विनय निवासी खैरघाट को आशा के पद पर नियुक्ति कर दी है। नियुक्ति के संबंध में ग्राम पंचायत में कोई बैठक नहीं हुई थी और न ही प्रधान ने कोई प्रस्ताव दिया है।
शिकायत मिलने के बाद डीए ने जांच के आदेश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने तत्कालिक चिकित्सा प्रभारी के विरुद्ध जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को सीएमओ हरैया सीएचसी के अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार गोंड का परशुरामपुर सीएचसी के लिए स्थानांतरण कर दिया है।


