गलत विषय फीडिंग कर मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - आजमगढ़ के मौलाना आजाद इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर नवजागृति सेवा संस्थान ने अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने उर्दू शिक्षकों को जानबूझकर सामाजिक विज्ञान के रूप में प्रस्तुत किया, जिससे अयोग्य शिक्षक बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन कर रहे हैं। जांच की मांग की गई है।

गलत विषय फीडिंग कर मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप

आजमगढ़, सवाददाता। मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजान शहीद में कार्यवाहक प्रधानाचार्य पर अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए नवजागृति सेवा संस्थान ने सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को प्रार्थना पत्र भेजकर जांच की मांग की है। आरोप लगाया है कि प्रधानाचार्य द्वारा जानबूझकर उर्दू विषय के शिक्षकों का विषय परिषद की वेबसाइट पर सामाजिक विज्ञान के रूप में फीड किया गया। इसके चलते अयोग्य शिक्षक सामाजिक विज्ञान विषय के परीक्षक बनकर वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे हैं, जो नियमों के विरुद्ध है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि कर्मचारी द्वारा जो परीक्षक लगाए गए हैं, उनके पास सामाजिक विज्ञान विषय के लिए आवश्यक शैक्षिक योग्यता नहीं है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।