Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsAllegations of Conspiracy as Missing Service Register Case Unfolds in Azamgarh School
चपरासी की मूल सेवा पंजिका गायब, दो पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्यों पर केस

चपरासी की मूल सेवा पंजिका गायब, दो पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्यों पर केस

संक्षेप:

Azamgarh News - आजमगढ़ के एसकेपी इंटर कॉलेज के चपरासी मुन्ना की सेवा पंजिका गायब हो गई है। प्रधानाचार्य ने पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्यों नरेंद्र सिंह और शरदिंदु सिंह पर साजिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिसमें मुन्ना का बयान भी शामिल है कि नरेंद्र सिंह ने उसे सहयोग नहीं किया।

Dec 05, 2025 02:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share Share
Follow Us on

आजमगढ़। नगर के एसकेपी इंटर कॉलेज के चपरासी मुन्ना की मूल सेवा पंजिका गायब हो गई। प्रधानाचार्य ने इस मामले में दो पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्यों नरेंद्र सिंह और शरदिंदु सिंह पर साजिश रचकर सेवा पंजिका गायब करने का गंभीर आरोप लगाया है। प्रधानाचार्य की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। प्रधानाचार्य बृजेश कुमार सिंह ने पुलिस को दी गयी तहरीर में उल्लेख किया है कि चपरासी मुन्ना ने लिखित बयान दिया कि तत्कालीन कार्यवाहक प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह ने कहा था, तुम कोर्ट में धारा-409 आईपीसी के केस में हमारे खिलाफ गवाही देने जा रहे हो, इसलिए मैं तुम्हारा सहयोग नहीं कर सकता।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद सेवा पंजिका मांगी गई और फिर गायब कर दी गई। प्रधान लिपिक विजय प्रताप सिंह ने भी लिखित बयान दिया कि नरेंद्र सिंह एक अप्रैल से 16 अगस्त 2022 तक कार्यवाहक प्रधानाचार्य रहे। उन्होंने जीव विज्ञान प्रवक्ता शरदिंदु सिंह के माध्यम से सेवा पंजिका ली और वापस नहीं की। नरेंद्र सिंह 31 मार्च 2025 को रिटायर हो चुके हैं। प्रधानाचार्य की तहरीर पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर ली है। आरोपी नरेंद्र सिंह पुत्र स्व. गोरखनाथ सिंह ग्राम धरौली कुसमहरा थाना कप्तानगंज, शरदिंदु सिंह पुत्र स्व. विजय प्रताप सिंह ग्राम पल्हना के निवासी हैं।