मृत दिखाकर राशन कार्ड से नाम काटने का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - माहुल के ओरिल बनपुरवा गांव में बलभद्र यादव ने कोटेदार और सप्लाई इंस्पेक्टर पर आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी भागीरथी देवी को जीवित होने के बावजूद मृत दर्शाकर राशन कार्ड से नाम हटा दिया गया। एसडीएम ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

 मृत दिखाकर राशन कार्ड से नाम काटने का आरोप

माहुल। फूलपुर तहसील क्षेत्र के ओरिल बनपुरवा गांव निवासी बलभद्र यादव ने कोटेदार एवं सप्लाई इंस्पेक्टर पर आरोप लगाते एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी भागीरथी देवी को जीवित होने के बावजूद मृत दर्शाकर राशन कार्ड से नाम हटा दिया गया। कोटेदार द्वारा प्रति यूनिट निर्धारित मात्रा से कम राशन वितरित किया जाता है। विरोध करने पर उनकी पत्नी का नाम राशन कार्ड से कटवा दिया। एसडीएम फूलपुर अशोक कुमार का कहना है कि शिकायती पत्र मिला है। इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई सुनश्चिति की जाएगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।