सीएचसी अधीक्षक का पद एक माह से खाली

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - अहरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले एक महीने से अधीक्षक का पद खाली है। डॉ. मोहनलाल के स्थानांतरण के बाद से स्वास्थ्य विभाग ने नए अधीक्षक की नियुक्ति नहीं की है। गर्मी के कारण मरीजों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन डॉक्टरों और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

सीएचसी अधीक्षक का पद एक माह से खाली

अहरौला, आजमगढ़। अहरौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पिछले करीब एक महीने से अधीक्षक का पद खाली पड़ा है। सीएचसी पर तैनात डॉ. मोहनलाल का बीते माह प्रमोशन होकर आजमगढ़ में डिप्टी सीएमओ पद पर स्थानांतरण हो गया था। उनके जाने के बाद से 24 अप्रैल से अधीक्षक की कुर्सी खाली है। अब तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा किसी नए चिकित्सा अधीक्षक की नियुक्ति नहीं की गई है। अस्पताल का प्रभार डॉ. शिव कुमार यादव के पास है, लेकिन क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के चलते अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।