ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़युवती से दुष्कर्म के बाद दुपट्टे से कसा था गला, मौत

युवती से दुष्कर्म के बाद दुपट्टे से कसा था गला, मौत

दीदारगंज थाना क्षेत्र में सात नवंबर की रात एक युवती के साथ दुष्कर्म हुआ था। विरोध करने पर आरोपी ने दुपट्टे से उसका गला दबा दिया...

युवती से दुष्कर्म के बाद दुपट्टे से कसा था गला, मौत
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Mon, 13 Nov 2023 12:30 PM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र में सात नवंबर की रात एक युवती के साथ दुष्कर्म हुआ था। विरोध करने पर आरोपी ने दुपट्टे से उसका गला दबा दिया था। परिजन उसे इलाज के लिए जौनपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराए थे। जहां शनिवार की देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
दीदारगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती से सात नवंबर की देर रात एक युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवती के दुपट्टे से ही उसका गला कस दिया और मृत समझ कर छोड़ कर फरार हो गया। परिजन युवती को इलाज के लिए लेकर जौनपुर अस्पताल में भर्ती कराए, जहां इलाज के दौरान शनिवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। मृत युवती के भाई ने थाने पर युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दे दी थी। शनिवार को दिन में ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया था। आरोपी पर दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत हुआ था। मृतका तीन भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर पर थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें