ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़दो लेखपाल,दो कानूनगो को प्रतिकूल प्रविष्टि

दो लेखपाल,दो कानूनगो को प्रतिकूल प्रविष्टि

मण्डलायुक्त कनक त्रिपाठी ने मंगलवार को तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान 149 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। राजस्व के 86, विकास के चार, पुलिस...

दो लेखपाल,दो कानूनगो को प्रतिकूल प्रविष्टि
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Tue, 19 Nov 2019 07:08 PM
ऐप पर पढ़ें

मण्डलायुक्त कनक त्रिपाठी ने मंगलवार को तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान 149 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। राजस्व के 86, विकास के चार, पुलिस विभाग के 26 मामले और शेष अन्य विभागों से सम्बन्धित थे। मौके पर राजस्व के 13 एवं पुलिस के चार मामलों का निस्तारण किया। शेष प्रार्थना पत्रों को उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अधिकारियों को निस्तारण करने का निर्देश दिया।

आदेश के बाद भी सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने पर मंडलायुक्त ने संयुक्त कृषि निदेशक एसके सिंह के प्रति नाराजगी जताते हुए मंडलायुक्त ने उनका एक दिन का वेटन काटने के साथ ही स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इसके अलावा पैमाइश, वरासत, अवैध कब्जा आदि से संबंधित कई मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने पर उन्होंने दो लेखपालों एवं दो राजस्व निरीक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।

मण्डलायुक्त ने उकरौड़ा गांव में एक व्यक्ति के वरासत का मामला लंबित रहने और धनराशि की मांग किए जाने पर पूर्व एवं वर्तमान लेखपाल अरविन्द यादव एवं राम विजय यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही अवैध धनराशि मांगे जाने के प्रकरण की जांच करने के लिए एसडीएम को आदेश दिया। । ग्राम मकरौना बुजुर्ग में पैमाइश को लेकर हीलाहवाली किए जाने पर राजस्व निरीक्षक अरविन्द सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। ग्राम बिट्ठलपुर में ग्राम पंचायत की भूमि पर कब्जा किए जाने के जाने के मामले में राजस्व निरीक्षक राम सागर को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर एसडीएम सदर प्रशान्त नायक, सीओ सिटी इला मारन जी, संभागीय खाद्य नियन्त्रक राजेश कुमार, संयुक्त शिक्षा निदेशक एपी वर्मा, एडी बेसिक राजेश कुमार आर्य, उप आबाकारी आयुक्त एसपी चैधरी, तहसीलदार पवन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें