पूर्वांचल में मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share

Azamgarh News - आजमगढ़ में मौसम की सटीक जानकारी के लिए एक्स-बैंड डॉप्लर वेदर रडार का अंतिम तकनीकी परीक्षण शुरू हो गया है। यह रडार वास्तविक समय में मौसम की निगरानी करेगा और गंभीर मौसमी गतिविधियों की चेतावनी देगा। आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में इसी तरह के रडार देवरिया और प्रयागराज में भी स्थापित किए जाएंगे।

पूर्वांचल में मौसम की मिलेगी सटीक जानकारी

आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल के जिलों में अब मौसम की सटीक जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए आजमगढ़ में स्थापित एक्स-बैंड डॉप्लर वेदर रडार का अंतिम तकनीकी परीक्षण शुरू हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की एक उच्चस्तरीय समिति तीन जून तक इसका अंतिम ‘साइट एक्सेप्टेंस टेस्ट’ (SAT) यानि तकनीकी निरीक्षण पूरा कर लेगी। एक्स-बैंड डॉप्लर वेदर रडार के परीक्षण के लिए मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक डॉ. मनीष रनालकर, वाराणसी एयरपोर्ट मौसम कार्यालय के प्रभारी मनीष राय और आईएमडी के अन्य वरिष्ठ वैज्ञानिक एक जून को ही आजमगढ़ पहुंच गए। टीम दो दिनों से कंधरापुर थाने के पास लगे एक्स-बैंड डॉप्लर वेदर रडार का परीक्षण करने में जुटी है।

वाराणसी एयरपोर्ट मौसम कार्यालय के प्रभारी मनीष राय ने बताया कि अत्याधुनिक तकनीक के चलते आजमगढ़ का यह रडार स्थानीय स्तर पर मौसम की निगरानी के लिए एक बड़ा गेम-चेंजर साबित होगा। चालू होने के बाद यह रडार वास्तविक समय (रियल-टाइम) में वायुमंडल में होने वाले बदलावों को ट्रैक करेगा। इससे भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधियों जैसी गंभीर मौसमी गतिविधियों की बिल्कुल सटीक और समय रहते चेतावनी मिल सकेगी। जिससे स्थानीय प्रशासन और आम जनता को आपदाओं से निपटने में मदद मिलेगी। यह रडार क्षेत्र के मौसम निगरानी नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में देवरिया और प्रयागराज में भी इसी तरह के अत्याधुनिक मौसम रडार स्थापित किए जाएंगे। लखनऊ मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. मनीष रनालकर ने बताया कि इस नए रडार नेटवर्क की मदद से आईएमडी अब पूरे क्षेत्र के लिए और अधिक सटीक पूर्वानुमान और त्वरित मौसम चेतावनियां जारी कर सकेगा। साइट एक्सेप्टेंस टेस्ट के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गंभीर सिंह, एसडीएम सगड़ी श्याम प्रताप सिंह, तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी एवं आपदा विशेषज्ञ डॉक्टर चंदन कुमार उपस्थित रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।