Azamgarh News: हाईकोर्ट के आदेश पर हटाए गए प्रधान, एडीओ पंचायत को कमान

हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Follow us on Google News
share

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के सलारपुर गांव में सामुदायिक शौचालय के केयर टेकर को पारिश्रमिक न देने पर प्रधान सोमारी देवी को हटा दिया गया। यह निर्णय हाईकोर्ट के आदेश पर लिया गया। केयर टेकर सुशीला देवी ने हाईकोर्ट में शिकायत की थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई। एडीओ पंचायत को नया प्रशासक नियुक्त किया गया।

Azamgarh News: हाईकोर्ट के आदेश पर हटाए गए प्रधान, एडीओ पंचायत को कमान

Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सामुदायिक शौचालय के केयर टेकर के पारिश्रमिक का भुगतान न करने पर पवई विकास खंड के सलारपुर गांव के प्रशासक बने प्रधान को हटा दिया। उन्होंने एडीओ पंचायत को गांव का प्रशासक बनाया है। डीपीआरओ कुमार अमरेंद्र ने यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर की। इस संबंध में सलारपुर गांव के सामुदायिक शौचालय के केयर टेकर सुशीला पत्नी लालजी ने प्रशासक बने प्रधान सोमारी देवी द्वारा पारिश्रमिक का भुगतान न करने पर हाईकोर्ट में रिट दाखिल की थी। हाईकोर्ट ने 20 अगस्त 2026 को दो सप्ताह के अंदर याचिकर्ता सुशीला देवी के मानदेय का भुगतान करने के संबंध में डीपीआरओ को व्यक्तिगत शपथ पत्र प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।

डीपीआरओ ने हाईकोर्ट का आदेश मिलने के दूसरे दिन ही सलारपुर गांव के प्रशासक सोमारी देवी को केयरटेकर के मानदेय का भुगतान कराने का निर्देश दिया, लेकिन उनके द्वारा भुगतान की कार्रवाई नहीं की गई। हाईकोर्ट ने सलारपुर गांव के प्रशासक को दोषी पाए जाने पर उन्हें प्रशासक के पदीय दायित्वों से हटाकर एडीओ पंचायत को प्रशासक बनाने का जिलाधिकारी को निर्देश दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsआजमगढ़Azamgarh News: हाईकोर्ट के आदेश पर हटाए गए प्रधान, एडीओ पंचायत को कमान