मरीजों को बाहर की दवा लिखने पर होगी कार्रवाई
Azamgarh News - एसीएमओ डॉ. यूएस पांडेय और अधीक्षक आरके पासवान ने मंगलवार को मंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉक्टरों को चेताया कि मरीजों को बाहर की दवाएं लि

आजमगढ़, संवाददाता। एसीएमओ डॉ. यूएस पांडेय और अधीक्षक आरके पासवान ने मंगलवार को मंडलीय अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉक्टरों को चेताया कि मरीजों को बाहर की दवाएं लिखने पर सख्त कार्रवाई होगी। निर्धारित सूची से बाहर की दवाएं न लिखें। दवाओं की उपलब्धता को लेकर मरीजों से भी बातचीत की। एसीएमओ ने बताया कि अस्पताल प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ डॉक्टर मरीजों को बाहर की महंगी दवाएं लिख रहे हैं। जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि केवल अस्पताल में उपलब्ध और अनुमोदित दवाएं ही पर्चे पर लिखी जाएं।
शिकायत मिलने पर मरीजों के बयान दर्ज किए जाएंगे और संबंधित डॉक्टर से स्पष्टीकरण लिया जाएगा। जांच में दोषी पाए जाने पर निलंबन, वेतन कटौती या अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मंडलीय अस्पताल के अधीक्षक राम केवल पासवान ने कहा कि मरीजों को अनावश्यक रूप से बाहर की दवाएं लिखना पूरी तरह गलत है। यदि ऐसी शिकायतें मिलती हैं तो मरीजों के बयान दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी डाक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता के निर्देश दिए गए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


