ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़आरोपी गिरफ्तार, अपहृता बरामद

आरोपी गिरफ्तार, अपहृता बरामद

आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस रविवार को रोडवेज बस स्टैंड के पास से लड़की भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लड़की को बरामद कर...

आरोपी गिरफ्तार, अपहृता बरामद
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Mon, 06 Dec 2021 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस रविवार को रोडवेज बस स्टैंड के पास से लड़की भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लड़की को बरामद कर ली। पुलिस ने लड़की घर वालों को सौंप दी। जबकि आरोपी का चालान कर अदालत में पेश की। जहां से उसे जेल भेजवा दिया गया। शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी आकाश गोंड़ है। वह शहर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। अपने मुहल्ले की एक लड़की को भगा ले गया था। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। रविवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मारपीट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। कंधरापुर थाने की पुलिस मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर चालान कर दी। एसओ कंधरापुर कमल नयन दूबे के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पुनित सिंह पुत्र स्व. योगेंद्रनाथ सिंह है। वह हरिहरपुर गांव का निवासी है। मारपीट के मामले में फरार चल रहा था। रविवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

शराब और गांजा के साथ गिरफ्तार

आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली पुलिस तमंचा, गांजा और 36 लीटर शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर ली। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों का चालान कर दिया। कोतवाल फूलपुर धर्मेंद्र कुमार पांडेय के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में मजीद उर्फ आदिल, नदीम और सुफियान अहमद का नाम शामिल है। यह सभी सरायमीर कस्बे के कसाई टोला मुहल्ला निवासी हैं। पेशेवर अपराधी हैं। रविवार को यह तीनों कहीं जा रहे थे। इन्हें हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो इनके पास से 36 लीटर शराब, एक किलो से अधिक गांजा और तमंचा, कारतूस बरामद हुआ। कोतवाल ने बताया कि तीनों आरोपियों का चालान कर दिया गया।

बदमाश गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस बरामद

आजमगढ़। अहरौला थाने की पुलिस रविवार को शंभूपुर नहर पुलिया के पास से एक बदमाश को गिरफ्तार की। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। एसओ अहरौला संजय कुमार सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी विवेक सिंह उर्फ झिन्नू है। वह अहरौला थाने के पड़री गांव का निवासी है। किसी घटना को अंजाम देने जा रहा था। उससे पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें