Azamgarh News: होटल में कमरा न देने पर मारपीट, पथराव करने का आरोप
Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के सरायमंदराज गांव स्थित एक होटल में कमरा देने से

Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के सरायमंदराज गांव स्थित एक होटल में कमरा देने से मना करने पर कुछ युवकों ने दो दिन पूर्व संचालक व स्टाफ के साथ मारपीट की और होटल पर पथराव किया। होटल संचालक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र के कटघर गांव निवासी आनंद सोनकर की सरायमंदराज में होटल है। उनका आरोप है कि चार अक्तूबर की रात करीब नौ बजे अंकित यादव उर्फ जोनी, पिंटू यादव, मगानू यादव के साथ सात-आठ अन्य लोग उसके होटल पर आए। उन्होंने चखना मांगने के साथ कमरा देने को कहा।
पीड़ित होटल संचालक का आरोप है कि सभी लोगों ने अधिक शराब पी रखी थी। इसी कारण होटल में कमरा देने से मना कर दिया। आरोप है कि इससे नाराज होकर आरोपियों गाली—गलौज करने के साथ संचालक संग होटल के अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की।

