निर्माणाधीन डिवाइडर से टकराई रोडवेज बस
By Newswrap
हिन्दुस्तान, आजमगढ़आजमगढ़ में निर्माणाधीन डिवाइडर से रोडवेज की बस टकरा गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। नरौली से भंवरनाथ रोड पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। निर्माणाधीन हिस्सों में सुरक्षा इंतजामों की कमी से वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है।

आजमगढ़, संवाददाता। निर्माणधीन डिवाइडर से रोडवेज की बस टकरा गई। जिससे यात्रियों में अफ्तरा तफरी मच गई, सभी यात्री पूरी तहर से सुरक्षित है। नरौली से भंवरनाथ रोड चौड़ीकरण से पहले डिवाइडर का निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण कार्य के चलते इस मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन हिस्सों में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर रात के समय हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। यह घटना भी बीती सोमवार रात की कही जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


