कार के धक्के ससुराल जा रहे युवक की मौत
निजामाबाद थाना क्षेत्र के खपड़ा गांव के पास रविवार की रात चार पहिया वाहन के धक्के से ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की मौत हो...

आजमगढ़, संवाददाता।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के खपड़ा गांव के पास रविवार की रात चार पहिया वाहन के धक्के से ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह बीमार बेटी को देखने के लिए जा रहा था। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
निजामाबाद थाना क्षेत्र मुइयां गांव निवासी हरिप्रसाद (25) लुधियाना में रहता था। एक माह पूर्व वह घर आया था। इन दिनों उसकी पत्नी बेटी के साथ मायके गई है। रविवार को बेटी की बीमार हो गई थी। रात करीब नौ बजे हरिप्रसाद उसे देखने के लिए बाइक से ससुराल जा रहा था। खपड़ा गांव के पास पहुंचते ही एक कार ने धक्का मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। रात में उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। हरिप्रसाद की दो बेटियां व एक बेटा है। युवक की मौत के बाद परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं।