ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़मारपीट में एक दर्जन घायल

मारपीट में एक दर्जन घायल

मुहम्मदपुर। गंभीपुर थाना के अरारा गांव में मंगलवार की रात दो पक्षो में हुई मारपीट में एक दर्जन लोग घायल हो गए। अधेड़ महिला की हालत गंभीर बनी हुई...

मारपीट में एक दर्जन  घायल
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Thu, 05 Aug 2021 03:13 AM
ऐप पर पढ़ें

मुहम्मदपुर। गंभीपुर थाना के अरारा गांव में मंगलवार की रात दो पक्षो में हुई मारपीट में एक दर्जन लोग घायल हो गए। अधेड़ महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। सचिन पुत्र ईश्वर ने आरोप लगाया कि खेत की जुताई का पैसा बाकी था। जिसे मांगने को लेकर विवाद हुआ था। मंगलवार की रात घर पर बैठा हुआ था। विपक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। लाठी डंडा से मारपीट कर 55 वर्षीया प्रेमा देवी वर्ष पत्नी ईश्वरचंद, ममता पुत्री ईश्वर चंद, लीलावती पुत्री बबलू ,निर्मला पत्नी राजदेव , संकेत पुत्र ईश्वर व बलूब पुत्र शंकर सहित अन्य लोगों को घायल कर दिया। प्रेमा की हालत गंभीर बनी हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें