Azamgarh News: सामूहिक विवाह में 580 जोड़े लेंगे सात फेरे, शुरू हुआ कार्यक्रम
हिन्दुस्तान, आजमगढ़
Azamgarh News: आजमगढ़ के हर्रा की चुंगी स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में सोमवार को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है। समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के अनुसार, इसमें कुल 580 जोड़े शामिल होंगे। वर-वधू कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं और दोपहर एक बजे से विवाह की रस्में शुरू होंगी। आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

Azamgarh News: आजमगढ़,संवाददाता। सामूहिक विवाह समारोह में सोमवार को 580 जोड़े एक—दूसरे के जीवन साथी बनेंगे। नगर के हर्रा की चुंगी स्थित पालीटेक्निक कालेज में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम चल रहा हैं। वर—वधू भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं। दोपहर एक बजे से विवाह की रस्में शुरू होंगी। समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 580 जोड़े शामिल हो रहे हैं। आयोजन को लेकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। समारोह में एक साथ बड़ी संख्या में जोड़े वैवाहिक जीवन की शुरुआत करेंगे।

