ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़किशोरों समेत 26821 लोगों को लगा टीका

किशोरों समेत 26821 लोगों को लगा टीका

कोरोना संक्रमण को नियंत्रण में करने के लिए अभियान चलाकर लोगों को टीका लगाया जा रहा। गुरुवार को जिले में किशोरों समेत कुल 26821 लोगों को टीका लगाया...

किशोरों समेत 26821 लोगों को लगा टीका
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Fri, 28 Jan 2022 03:12 AM
ऐप पर पढ़ें

आजमगढ़। कोरोना संक्रमण को नियंत्रण में करने के लिए अभियान चलाकर लोगों को टीका लगाया जा रहा। गुरुवार को जिले में किशोरों समेत कुल 26821 लोगों को टीका लगाया गया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. संजय ने बताया कि जिले में गुरुवार को सामान्य टीकाकरण के लिए कुल 423 स्थानों पर कैंप आयोजित करके 54 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। शाम को अभियान समाप्त होने पर महज 22845 लोगों को टीका लगाया गया। इसीक्रम में किशोरों के टीकाकरण के लिए सभी सरकारी अस्पतालों के अलावा अन्य जगहों पर केंद्र आयोजित किए गए थे। यहां पर अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया था। शाम को अभियान समाप्त होने पर 3976 लोगों को टीका लगाया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें