25 दिवसीय चिल्ड्रन थियटर वर्कशॉप का आयोजन आज से
Azamgarh News - आज़मगढ़ में सूत्रधार संस्थान द्वारा 25 मई से 20 जून तक 25 दिवसीय चिल्ड्रन थियटर वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला आनंदमार्ग विद्यालय के भरतमुनी सभागार में होगी, जिसका उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारना है। इसमें योगा, मेडिटेशन, क्राफ्ट, और नाट्य प्रस्तुति जैसी गतिविधियाँ शामिल होंगी।

आज़मगढ़ । रंगमंच, कला, साहित्य के संवर्धन हेतु गतिशील संस्था सूत्रधार संस्थान की ओर से इस वर्ष भी 25 मई से 20 जून तक 25 दिवसीय चिल्ड्रन थियटर वर्कशॉप का आयोजन किया गया है। यह कार्यशाला नगर के रैदोपुर स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी के आनंदमार्ग विद्यालय के भरतमुनी सभागार में आयोजित किया जा रहा है। संयोजक रंगकर्मी ममता पंडित ने कार्यशाला में होने वाली गतिविधियों के संबंध मे जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य गर्मी की छुट्टीयों में बच्चों के आतंरिक व्यक्तित्व और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारना है। इस कार्यशला मे प्रतिभागी बच्चों को योगा, मेडिटेंशन, क्राफ्ट, बॉडी मूमेंट, वॉइस एंड स्पीच के साथ कई प्रकाश के मानसिक अभ्यास कराया जाएगा।
कार्यशला के अंत मे एक नाट्य प्रस्तुति भी मंचित किया जाएगा। जिसमे प्रतिभागी बच्चे अपनी अभिनय गायन और नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। ज्ञात हो की इस कार्यशाला में 6 वर्ष से 16 वर्ष तक की उम्र के बच्चे प्रतिभाग कर सकते हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


