25 दिवसीय चिल्ड्रन थियेटर वर्कशॉप शुरू
आजमगढ़ में सूत्रधार संस्थान ने 20 जून तक चलने वाले 25 दिवसीय चिल्ड्रन थियेटर वर्कशॉप का शुभारंभ किया। इस कार्यशाला में 6 से 16 साल के बच्चों को स्टोरी टेलिंग, मानसिक व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों जैसी गतिविधियाँ सिखाई जाएंगी। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला संस्कृति एवं पर्यटन अधिकारी विवेक सिंह ने किया।

आजमगढ़। रंगमंच, कला, साहित्य के संवर्धन के लिए गतिशील संस्था सूत्रधार संस्थान ने सोमवार से 20 जून तक 25 दिवसीय चिल्ड्रन थियटर वर्कशॉप का शुभारंभ किया। रैदोपुर स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में आनंदमार्ग विद्यालय के भरतमुनी सभागार मे जिला संस्कृति एवं पर्यटन अधिकारी विवेक सिंह सहित अन्य लोगों ने दीप प्रज्जवतिल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किए। सूत्रधार संस्थान के अध्यक्ष डॉक्टर सीके त्यागी ने कार्यशाला के बाबत बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संस्थान 6 से 16 साल तक के बच्चों के लिए 25 दिवशीय कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। इस कार्यशाला में बच्चों को तमाम गतिविधियों सिखाई जाएंगी जैसे स्टोरी टेलिंग, मेंटल एक्सरसाइज, फिजिकल एक्टिविटीज आदि की जानकारी दी जाएगी।
कार्यशाला की संयोजक रंगकर्मी ममता पंडित ने कार्यशाला में होने वाली गतिविधियों के सम्बन्ध मे जानकारी दी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


