ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़गृह कलह व विक्षोह से 2 युवकों ने लगाई फांसी

गृह कलह व विक्षोह से 2 युवकों ने लगाई फांसी

जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो युवकों ने गृह कलह से क्षुब्ध होकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। एक युवक की पत्नी के मायके से न आने पर दुखी था। वही दूसरे युवक ने गृहकलह से क्षुब्ध हो कर सोमवार की...

गृह कलह व विक्षोह से 2 युवकों ने लगाई फांसी
आजमगढ़। निज संवाददाताMon, 27 Aug 2018 05:16 PM
ऐप पर पढ़ें

जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो युवकों ने गृह कलह से क्षुब्ध होकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। एक युवक की पत्नी के मायके से न आने पर दुखी था। वही दूसरे युवक ने गृहकलह से क्षुब्ध हो कर सोमवार की सुबह फांसी लगा ली। 

सिधारी थाना क्षेत्र के पल्हनी निवासी 35 वर्षीय पंकज पुत्र श्याम देव शहर में प्राइवट काम करता था। घरेलू कलह से क्षुब्ध हो कर उसने सोमवार  की सुबह घर में फांसी लगा ली। जानकारी होने परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। मृतक को बच्चे नही थे। लाटघाट संवाददाता के अनुसार। रौनापार थाना क्षेत्र के रैचनपट्टी निवासी 27 वर्षीय विदेशी राम पुत्र बलिहारी का पत्नी से विवाद हो गया पत्नी मायके रहने लगी। वह पत्नी  को लेने के  लिए ससुराल गया था। पत्नी के आने से इनकार करने पर उसने रविवार की रात अपने घर में फांसी लगा कर आत्म हत्या कर लिया। मृतक मूल रुप से रौनापार थाना क्षेत्र के हाजीपुर का निवासी था । कई वर्ष पूर्व से बाढ़ पीड़ितो के लिये आवंटित भूमि में मकान बनवाकर रैचन्दपट्टी में रहता था। परिजनों ने शव का अंतिम दाह संस्कार कर दिया। वह  पांच  भाई में तीसरे नम्बर था।  रौनापार थाना प्रभारी गिरिजेश सिंह ने बताया इस सम्बंध मेें उन्हें कोई जानकारी नही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें