Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh News13 Gun Licenses Suspended in Azamgarh Due to Criminal Activities
अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 13 के शस्त्र लाइसेस निलंबित

अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 13 के शस्त्र लाइसेस निलंबित

संक्षेप: Azamgarh News - आजमगढ़ के जिला मजिस्ट्रेट ने 13 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। पुलिस की जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। अपराध में संलिप्त पाए गए इन लाइसेंस धारकों के खिलाफ पहले से ही अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इससे पहले 29 लाइसेंस भी निरस्त किए गए थे।

Sat, 15 Nov 2025 12:45 PMNewswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़
share Share
Follow Us on

आजमगढ़, संवाददाता। जिला मजिस्ट्रेट ने अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त 13 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए। उक्त कार्रवाई पुलिस की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गयी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में कानून—व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अपराधिक प्रवृत्ति के शस्त्र लाइसेंस धारकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की जांच में 13 शस्त्र लाइसेंस धारकों के अपराध में संलिप्त पाए गए। उन सभी के विरुद्ध अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। जांच के बाद पुलिस ने जयराम यादव निवासी बम्हौर(लक्षनपुरा) थाना मुबारकपुर, मदन यादव निवासी मोहब्बतपुर(रौजा) थाना मुबारकपुर, अब्दुल समद निवासी इब्राहिमपुर थाना मुबारकपुर, मनोज कुमार यादव निवासी गंडी थाना फूलपुर, मनोज सिंह निवासी पाही जमीन पाही थाना मुबारकपुर, मुहम्मद आजम निवासी भावारायपुर पट्टी टंडन राय थाना बिलरियागंज, इरफान अहमद निवासी पुरानुरम फूलपुर थाना फूलपुर, जिलेदार यादव निवासी बैसर संसारपुर थाना निजामाबाद, मनोज कुमार यादव निवासी गंडी थाना फूलपुर, राहुल सिंह निवासी पाही जमीन पाही थाना मुबारकपुर, राम सेवक चौहान निवासी आलमपुर थाना अहरौला, राम सुरेश निवासी गोसड़ी थाना दीदारगंज और सत्यप्रकाश राय निवासी कोइलारी थाना जहानागंज के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी ने जिला मजिस्ट्रेट को जांच रिपोर्ट प्रेषित किया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एसएसपी के जांच रिपोर्ट के आधार जिला मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार 13 लोगों के शस्त्र लाइसेंस को निलंबित कर दिया है। इसके पूर्व भी उन्होंने 29 लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए थे।