ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश आजमगढ़युवक को गोली मारने की घटना में 108 लोगों पर मुकदमा

युवक को गोली मारने की घटना में 108 लोगों पर मुकदमा

क्षेत्र के कटहन गांव में शनिवार की रात संदिग्धावस्था में गोली लगने से 40 वर्षीय युवक घायल हो गया था। एक बाइक सवार तीन लोगों पर आरोप था। घटना की चार दिन बाद पुलिस ने छह नामजद, एक बाइक सवार दो व 100...

युवक को गोली मारने की घटना में 108 लोगों पर मुकदमा
हिन्दुस्तान टीम,आजमगढ़Tue, 14 Jul 2020 06:10 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के कटहन गांव में शनिवार की रात संदिग्धावस्था में गोली लगने से 40 वर्षीय युवक घायल हो गया था। एक बाइक सवार तीन लोगों पर आरोप था। घटना की चार दिन बाद पुलिस ने छह नामजद, एक बाइक सवार दो व 100 अज्ञात के विरूद्ध हमला कर गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज की है। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मेंहनगर थाना क्षेत्र के कटहन गांव निवासी हरिपाल सिंह पुत्र अमर देव सिंह शनिवार की रात स्कूटी से सिंहपुर बाजार से घर लौट रहे थे। गांव की हरिजन बस्ती के पास कुछ लोगों ने गोली मार दी थी। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल हरिपाल ने रविवार को गांव के ही दल्लु राम पुत्र बालजीत, लालधर पुत्र कैलाश, मुनीब पुत्र विक्रम, सचीन पुत्र लालबहादुर, शशिकांत पुत्र बेंचू, रमेश पुत्र दुर्जन राम, दो बाइक सवार सहित सौ अज्ञात के विरूद्ध तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज जांच में जुट गई है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि नौ जुलाई को छोटे भाई कृष्ण पाल अपने ट्रैक्टर से खेत जोत रहे थे। आरोपी दुल्लू राम जो पिछली साल मेरे ट्रैक्टर से खेत जुतवाकर पैसा नहीं दिया था, पुन: खेत जोतने की बात कर रहा था। भाई के मना करने पर मारे पीटे थे। इसी रंजिश को लेकर 11 जुलाई की रात बाजार से लौटते समय हमला कर दिया था। इसके साथ ही पुलिस ने दूसरे पक्ष के रामदयाल राम पुत्र स्व. बालजीत राम की तहरीर पर कृष्णपाल सिंह उर्फ सोनू सिंह पुत्र अमरदेव सिंह के विरूद्ध मारने पीटने, धमकी देने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने की रिपोर्ट दर्ज की है। मेंहनगर थाना प्रभारी दुजेन्द्र सिंह ने कहा कि दोनो पक्ष से रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें