काश! उन्हें मस्जिद के अलावा कुछ और इल्म होता; आज़म खान का नदवी पर तंज

काश! उन्हें मस्जिद के अलावा कुछ और इल्म होता; आज़म खान का नदवी पर तंज

संक्षेप:

सपा के दो वरिष्ठ नेताओं आज़म खान और सांसद मोहिब्बुल्ला नदवी में जुबानी जंग जारी है। अब आजम खान ने तंज कसते हुए कहा है कि उन्हें मस्जिद के अलावा कुछ इल्म होता। दरअसल आज़म के जेल से छूटने के बाद से ही दोनों नेताओं के बीच वाक युद्ध चल रहा है।   

Oct 16, 2025 02:29 pm ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, रामपुर
share

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान और सपा सांसद मोहिब्बुल्ला नदवी के बीच जुबानी जंग जारी है। अब आजम खां ने सांसद नदवी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें मस्जिद के अलावा कुछ और इल्म होता। दरअसल आज़म खान के जेल से छूटने के बाद से दोनों सपा नेताओं के बीच सब सही नहीं चल रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद आजम खान और रामपुर के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के बीच वाक युद्ध जारी है। यहां तक कि सपा मुखिया अखिलेश यादव भी दोनों के बीच सुलह कराने में नाकाम साबित हुए हैं। जेल से छूटने के बाद जब आज़म खान से जब सांसद के बारे में सवाल किए गए थे तो उन्होंने कहा था कि वह कौन साहब हैं, हम उन्हें नहीं जानते। इसके बाद पिछले गुरुवार को सांसद नदवी ने आजम खां पर तंज कसते हुए कहा था कि वह बुजुर्ग हो गए हैं, लंबे समय तक जेल में रहे हैं तो उन्हें हमको पहचानने में दिक्कत होगी ही।

read moreये भी पढ़ें:
सुरक्षा को लेकर आजम खान के तंज से सरकार नाखुश, स्थानीय रिपोर्ट भी संतोषजनक नहीं

एक बार फिर आज़म खान ने निजी चैनलों से बातचीत में कहा, "उन्हें मस्जिद के अलावा कुछ और इल्म होता तो शायद ऐसा न कहते। कम से कम उन्होंने ये तो माना कि मैं हिंदुस्तानी हूं और मैं किसी एजेंसी का एजेंट नहीं हूं।" सपा नेता ने आगे कहा, "बहरहाल बुजुर्ग हैं हमारे, बुजुर्गी इस्लाम में उम्र से नहीं होती लेकिन, एक मशवरा है उनको कि जिस मुकद्दस मेंबर पर वह खड़े होते हैं उसके लिए किरदार भी वैसा ही होना चाहिए और एखलाक व गुफ्तार भी वैसा होना चाहिए। उनके बयान से किसी को हो न हो मुझे बड़ी शर्मिंदगी है कि वह ऐसी जुबान भी इस्तेमाल करते हैं। ऐसा न हो कि बात निकले तो बहुत दूर तलक जाए। चर्चे तो उनके एखलाक के यहां से लेकर आगरा तक हैं। ऐसा न करें, वह शेरवानी भी पहनते हैं और टोपी भी लगाते हैं। उनका लिबास भी मोहतरम है उनका पेशा भी मोहतरम है। वह इसकी लाज रखेंगे।"

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |