Hindi NewsUP NewsAzam Khan son Abdullah passport will be deposited in court, as per the order of the MP-MLA Magistrate Court
आजम के बेटे अब्दुल्ला को पासपोर्ट जमा करना होगा, एमपी-एमएलए कोर्ट का आदेश

आजम के बेटे अब्दुल्ला को पासपोर्ट जमा करना होगा, एमपी-एमएलए कोर्ट का आदेश

संक्षेप:

सपा नेता आजम खान के बेटे और पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम का पासपोर्ट कोर्ट में जमा होगा। रामपुर की एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आदेश दिया है। मामले में अगली सुनवाई 10 नवंबर की जाएगी। 

Oct 28, 2025 12:42 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

समाजवादी पार्टी के सीनियर लीडर आजम खान के परिवार मुश्किलें कम नहीं हो रही है। आजम खान के बेटे और सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम का पासपोर्ट कोर्ट में जमा किया जाएगा। इसको लेकर एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने अभियोजन पक्ष के प्रार्थना पत्र पर यह निर्णय सुनाया है। इस मामले में अगली सुनवाई 10 नवंबर को होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मालूम हो कि पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं शहर विधायक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया था कि अब्दुल्ला आजम ने दो अलग अलग जन्म प्रमाण पत्रों से दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाए हैं। इस मुकदमे का ट्रायल एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है। इस मामले की सुनवाई हो रही है। सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में एक प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया, जिसमें पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम को पासपोर्ट जमा कराने की मांग की गई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने इस पर आपत्ति जताई, लेकिन अदालत ने आपत्ति को अस्वीकार कर दिया।

ये भी पढ़ें:साहब...पत्नी के हैं अवैध संबंध; करा सकती है मेरी हत्या

अभियोजन अधिकारी राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि कोर्ट ने अब्दुल्ला आजम को निर्देश दिया है कि वे अगली सुनवाई से पहले अपना मूल पासपोर्ट कोर्ट में जमा करें। अदालत का यह निर्णय मामले की गंभीरता को देखते हुए दिया गया है ताकि साक्ष्य सुरक्षित रह सकें और जांच प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। मामले की अगली सुनवाई 10 नवंबर को निर्धारित की गई है। इस केस को लेकर रामपुर की राजनीति में फिर से हलचल तेज हो गई है।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |