Hindi NewsUP Newsazam khan s release stalled for rs samajwadi party leader to be released from jail after payment of challan
तीन हजार रुपये के लिए अटकी आजम खान की रिहाई, चालान जमा होने पर जेल से निकलेंगे सपा नेता

तीन हजार रुपये के लिए अटकी आजम खान की रिहाई, चालान जमा होने पर जेल से निकलेंगे सपा नेता

संक्षेप:

आजम खान की रिहाई मंगलवार की सुबह 7 बजे के करीब होनी थी। इस सूचना पर सुबह से ही उनके समर्थक सीतापुर जेल के बाहर पहुंचने लगे। लेकिन रिहाई में देरी हो रही है। पता चल रहा है कि तीन हजार रुपए का चालान जमा होने के बाद ही आजम खान जेल से बाहर आ सकेंगे।

Tue, 23 Sep 2025 08:58 AMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान की रिहाई तीन हजार रुपए के लिए अटक गई है। आजम खान मंगलवार यानी 23 सितम्बर की सुबह सात बजे सीतापुर जेल से रिहा होने वाले थे लेकिन चालान के तीन हजार रुपए जमा नहीं होने के चलते उनकी रिहाई अटक गई। अब बताया जा रहा है कि सुबह 10 बजे कोर्ट खुलने के बाद चालान जमा होगा और तब ही आजम खान जेल से बाहर आ सकेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बता दें की आजम खान के खिलाफ दर्ज 72 मुकदमों में रिहाई के आदेश सीतापुर जेल को मिल चुके हैं। हाल ही में एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट ने आजम खान के 19 मुकदमों में रिहाई परवाने जारी किए थे। कल से ही उनके समर्थक आजम खान के बाहर आने को लेकर उत्साहित है। आजम खान 23 महीने बाद जेल से बाहर आ रहे हैं। उनके स्वागत के लिए मंगलवार की सुबह से ही सीतापुर जेल के बाहर उनके समर्थक जुटने लगे थे। आजम खान के बेटे अदीब आजम भी वहां पहुंचे हैं। समर्थकों को जानकारी थी की आजम खान सुबह सात बजे के करीब जेल से बाहर आएंगे।

ये भी पढ़ें:आजम खां की रिहाई का परवाना पहुंचा, 23 महीने बाद आज कैद से बाहर निकलेंगे

इस दौरान रिहाई में देर होने लगी तो लोगों ने इसकी वजह पता की। बताया जा रहा है कि आजम खान की रिहाई से संबंधित चालान भरने में कुछ चूक हो गई। चालान न भरे जाने की वजह से रिहाई में देरी हो रही है। यह भी बताया जा रहा है कि सुबह 10 बजे कोर्ट खुलने के बाद चालान जमा हो जाएंगे। ये चालान करीब आठ हजार रुपयों के हैं। इसके बाद आजम खान जेल से बाहर आ जाएंगे।

मुश्किलें आगे भी हैं

आजम खान मंगलवार को सीतापुर जेल से रिहा हो रहे हैं लेकिन, उनकी मुश्किलें अभी कम नहीं होंगी। रिकार्ड रूम में अभिलेखों में हेराफेरी और साक्ष्य मिटाने के आरोपों में अदालत ने आजम को व्यक्तिगत रूप से एक अक्तूबर को तलब किया है।

ये भी पढ़ें:आजम खान के जेल से बाहर आने के ऐन पहले फंसा पेच, रिहाई में इस वजह से हो रही देरी

मालूम हो कि बीते वर्ष शत्रु संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने के आरोपों से घिरे सपा नेता आजम और अब्दुल्ला आजम को रामपुर पुलिस ने क्लीन चिट दे दी थी। इस मामले में कुछ दिन पूर्व आजम खां के खिलाफ आईपीसी की धारा 467, 471 और 201 में एडिशल चार्जशीट दाखिल करते हुए स्पष्ट किया था संबंधित केस में सपा नेता आजम की संलिप्तता पाई गई है। तीन दिन पहले कोर्ट ने दोनों पक्षों की आपत्तियों को निस्तारित करते हुए सपा नेता आजम खां पर एडिशनल चार्जशीट में बढ़ाई गईं आईपीसी की धारा 467, 471 और 201 का संज्ञान ले लिया था। इस मामले में आजम खां को एक अक्तूबर को व्यक्तिगत रूप से तलब किया गया है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |