Hindi NewsUP NewsAzam Khan resigns from Jauhar Trust along with his wife and son; his sister Nikhat becomes the new chairperson
आजम खां का जौहर ट्रस्ट से इस्तीफा, पत्नी-बेटे भी निकले, अब बहन निकहत अध्यक्ष बनीं

आजम खां का जौहर ट्रस्ट से इस्तीफा, पत्नी-बेटे भी निकले, अब बहन निकहत अध्यक्ष बनीं

संक्षेप:

समाजवादी पार्टी के महासचिव आजम खां ने पत्नी-बेटे के साथ जौहर ट्रस्ट से इस्तीफा दे दिया। परिवार के इस सामूहिक इस्तीफे के बाद ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी गठित की गई है। 

Jan 23, 2026 03:40 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट 'मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट' के आधिकारिक पदों से खुद को अलग कर लिया है। गुरुवार को आजम खां के साथ ही उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और पूर्व विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम ने भी अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। परिवार के इस सामूहिक इस्तीफे के बाद ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी गठित की गई है, जिसमें आजम की बहन निकहत अफलाक को अध्यक्ष और उनके बड़े बेटे मोहम्मद अदीब आजम को सचिव बनाया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट जौहर यूनिवर्सिटी और रामपुर पब्लिक स्कूलों का संचालन करती है। इस ट्रस्ट में आजम खां अध्यक्ष थे जबकि उनकी पत्नी डा. तजीन फात्मा सचिव, इतना ही नहीं आजम खां के दोनो बेटे अदीब आजम और अब्दुल्ला आजम इस ट्रस्ट के सदस्य हुआ करते थे लेकिन, आजम खां और जौहर ट्रस्ट पर कसते कानूनी शिकंजे के बाद आजम खां ने बेटे अब्दुल्ला और पत्नी डा. तजीन फात्मा के साथ खुद को जौहर ट्रस्ट से अलग कर लिया है।

मालूम हो कि पूर्व में जब आजम खां, अब्दुल्ला आजम और तजीन फात्मा जेल में बंद थे तब ट्रस्ट के संचालन में भी असुविधा हो रही थी। लिहाजा, मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी गठित की गई है। मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डा. एसएन सलाम ने बताया कि ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी से आजम खां, तजीन फात्मा और अब्दुल्ला ने खुद को अलग कर लिया है। अब निकहत अफलाक इस ट्रस्ट की अध्यक्ष हैं जबकि, मोहम्मद अदीब आजम खां सचिव हैं।

ये भी पढ़ें:KGU के गेट पर क्यों जमा हो गए सपेरे? समूह में बजाने लगे बीन; जानिए पूरा मामला
Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |