Hindi NewsUP Newsazam khan former minister sp leader gets y category security security restored after he came out of jail after 23 months
आजम खान को वाई कैटेगरी वापस मिली, जेल से बाहर आते ही बहाल हुई सुरक्षा

आजम खान को वाई कैटेगरी वापस मिली, जेल से बाहर आते ही बहाल हुई सुरक्षा

संक्षेप:

उनके जेल से आने के बाद से ही घर पर मिलने वालों को आना लगातार जारी है। इसी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने उनको मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा को भी वापस कर दिया है। आरआई ने बताया कि आजम खान की वाई श्रेणी की सुरक्षा को शुक्रवार शाम को ही वापस कर दिया गया था, शनिवार से गार्ड और गनर उनके पास भेज दिए गए हैं।

Oct 12, 2025 05:23 am ISTAjay Singh संवाददाता, रामपुर
share Share
Follow Us on

Azam Khan Y Category Security: समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की सुरक्षा को बहाल कर दिया गया है। अब उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जा रही है। शनिवार से उनकी सुरक्षा में तैनात गार्ड और गनर उनके पास भेज दिए गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सपा नेता आजम खान को वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी लेकिन, कोर्ट में दोषी पाए जाने के बाद उनकी विधानसभा की सदस्यता भी खत्म हो गई थी। इसके चलते उनकी सुरक्षा को वापस ले लिया गया था। मगर, बाद में उनकी सुरक्षा को बहाल कर दिया था। इस बीच वह सीतापुर जेल गए। उनके जेल जाने के बाद सुरक्षा को वापस बुलाया गया था। अब 23 माह बाद आजम खान जेल से जमानत पर बाहर आ गए हैं।

ये भी पढ़ें:वह आसुरी प्रवृत्ति के इंसान;आजम खान पर भड़के लोनी विधायक,अखिलेश यादव को भी लपेटा

उनके जेल से आने के बाद से ही घर पर मिलने वालों को आना लगातार जारी है। इसी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने उनको मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा को भी वापस कर दिया है। आरआई विनोद कुमार ने बताया कि आजम खान की वाई श्रेणी की सुरक्षा को शुक्रवार शाम को ही वापस कर दिया गया था, शनिवार से गार्ड और गनर उनके पास भेज दिए गए हैं।

जेल से आने पर पहले दिन वापस कर दी थी सुरक्षा

23 माह बाद जेल से जमानत पर बाहर आए सपा नेता आजम खान को पहले ही दिन पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिए जवानों को भेजा गया था। लेकिन,उस समय आजम खान ने सुरक्षा लेने से इनकार कर दिया था। उनके घर पहुंचे गार्ड और गनर को वापस पुलिस लाइन भेज दिया था। लेकिन, अब फिर एक बार उनको सुरक्षा प्रदान कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:आजम के दादा बिजनौर से आए थे और हमें एंट्री नहीं मिलती; खूब भड़के सपा सांसद नदवी

आजम से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य

पूर्व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार ने सपा नेता आजम खान पर जुल्म किए हैं। यह जुल्म लोकतांत्रिक व्यवस्था पर धब्बा हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य ने स्पष्ट किया कि उनकी आजम खां से मुलाकात राजनीतिक उद्देश्य से नहीं बल्कि औपचारिक और आदरभाव से हुई है। शनिवार दोपहर स्वामी प्रसाद मौर्य की आजम खान से करीब दो घंटे तक मुलाकात चली।

इसके बाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में हत्या,दहेज हत्या, महिला उत्पीड़न, दलित उत्पीड़न और अन्य अपराधों में नंबर एक है। 2027 में भाजपा को हटाने के लिए उनकी जनता पार्टी यूपी की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। स्वामी प्रसाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर आजम पर मुर्गी- बकरी चोरी जैसे आरोप लगाकर उनके पूरे परिवार को सालों-साल तक प्रताड़ित किया। ऐसा अत्याचार तो आपातकाल (इमरजेंसी) में भी किसी के साथ नहीं हुआ था।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |