Azam Khan Highlights: आजम खान को ED केस में न्यायिक हिरासत, डासना जेल भेजे गए

Azam Khan Highlights: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को ईडी ने आज गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। शनिवार को रामपुर जेल से रिहा होते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

Azam Khan Highlights: आजम खान को ED केस में न्यायिक हिरासत, डासना जेल भेजे गए

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान को ईडी ने गाजियाबाद कोर्ट में पेश किया

sandeep| लाइव हिन्दुस्तान |
WhatsAppFacebookX
YouTube

Azam Khan Highlights: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को शनिवार को ईडी ने रामपुर जेल से रिहा होते ही गिरफ्तार कर लिया गया था। आजम खान को आज ईडी की टीम गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए कोर्ट लेकर पहुंची और उनकी पेशी करवाई। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। शनिवार को बेटे अब्दुल्ला के साथ आजम जेल बाहर निकले थे। तभी ईडी ने उन्हें कस्टडी में ले लिया गया था। मालूम हो कि आजम खान के जौहर ट्रस्ट के खिलाफ 2019 में हुई शिकायत पर ईडी ने केस दर्ज किया था। जिसके बाद से जांच दर जांच चलती रही। जौहर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और आजम खां के करीबियों से ईडी ने पूछताछ की।

13 अक्तूबर को रामपुर की जिला जेल में आकर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आजम खान से पूछताछ की थी। करोड़ों के घपलेबाजी की जांच में सामने आया कि 494 करोड़ का हिसाब-किताब ही नहीं मिल रहा। जिसके बाद आजम खान और उनके जौहर ट्रस्ट के खिलाफ भ्रष्टाचार एवं मनी लॉड्रिंग का केस दर्ज कराया गया था। शनिवार को आजम खान के जेल से रिहा होते ही ईडी ने उन्हें कस्टडी में ले लिया और अपने साथ ले गई। उन्हें रविवार को गाजियाबाद की पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा। आजम को फिलहाल डासना जेल में रखा जा सकता है।

Azam Khan LIVE: आजम को मुसलमान होने की नहीं भ्रष्टाचार की सजा मिली- डिप्टी CM केशव मौर्य

Azam Khan LIVE: आजम खान पर ईडी ऐक्शन को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आजम को मुसलमान होने या विश्वविद्यालय बनाने की सजा नहीं मिल रही है, बल्कि उनके अपराधों और भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई हो रही है। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते और उनकी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खां के कार्यकाल में गड़बड़ियां हुई हैं, तो जांच के दायरे में अखिलेश यादव को भी शामिल किया जाना चाहिए।

Share

Azam Khan ED Arrest Live: डासना जेल भेजे गए आजम खान

Azam Khan ED Arrest Live: गाजियाबाद कोर्ट में पेशी के बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गाजियाबाद कोर्ट से आजम खान को डासना जेल भेजा जा रहा है।

Share

Azam Khan ED Arrest Live: आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Azam Khan ED Arrest Live: जौहर ट्रस्ट से जुड़े मामले में ईडी ने आजम खान को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।

Share

Azam Khan ED Arrest Live: आजम खान को मुसलमान होने की नहीं बल्कि अपने अपराधों की सजा मिल रही: केशव प्रसाद मौर्य

Azam Khan ED Arrest Live: शनिवार को ईडी के हिरासत में लेने पर आजम खान ने रामपुर जेल के बाहर मीडिया से कहा था कि उन्हें मुसलमान होने की सजा मिल रही है। इस पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोहम्मद आजम खां को मुसलमान होने या विश्वविद्यालय बनाने की सजा नहीं मिल रही है, बल्कि उनके द्वारा किए गए कथित अपराधों और भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते और उनकी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे आजम खां के कार्यकाल में गड़बड़ियां हुई हैं, तो जांच के दायरे में श्री अखिलेश यादव को भी शामिल किया जाना चाहिए।

Share

Azam Khan ED Arrest Live: पिता-पुत्र एक साथ जेल पहुंचे, साथ लड़े कानूनी लड़ाई

Azam Khan ED Arrest Live: आजम खान और अब्दुल्ला आजम का राजनीतिक और पारिवारिक सफर हमेशा चर्चा में रहा है। पिता प्रदेश की सियासत का बड़ा चेहरा रहे तो बेटे ने भी राजनीति में अपनी पहचान बनाई। लेकिन बीते कुछ समय में दोनों के जीवन का सबसे कठिन अध्याय जेल की चारदीवारी के भीतर गुजरा। पिता-पुत्र एक साथ जेल पहुंचे और एक साथ कानूनी लड़ाई लड़ते रहे। कई बार जमानत की उम्मीद जगी, लेकिन कानूनी अड़चनों ने बाहर आने का रास्ता रोक दिया।

Share

Azam Khan ED Arrest Live: घर पहुंचा बेटा, पिता का इंतजार करती रहीं निगाहें

Azam Khan ED Arrest Live: शनिवार को सबसे भावुक पहलू रहा जब पिता-पुत्र का अलग-अलग रास्तों पर जाना रहा। अब्दुल्ला के घर पहुंचने पर परिवार को कम से कम बेटे की वापसी की राहत जरूर मिली होगी, लेकिन पिता की गैरमौजूदगी ने उस खुशी को अधूरा छोड़ दिया। पिता-पुत्र का साथ जेल के भीतर तो बना रहा, मगर जेल के बाहर निकलते ही परिस्थितियों ने उन्हें अलग कर दिया।

Share

Azam Khan ED Arrest Live: पिता-पुत्र की रिहाई की खुशी में जगमगाया घर

Azam Khan ED Arrest Live: आजम खान और अब्दुल्ला आजम की रिहाई की खुशी उनके परिवार और समर्थकों में देखने को मिली। खुशी के इस मौके पर उनके घर को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। शनिवार को शाम होते ही झालरों की रोशनी से घर जगमगा उठा। घर की सजावट देखने के लिए लोगों की निगाहें भी ठहर गईं। रिहाई की खुशी में समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। हालांकि आजम खान को जेल से बाहर आते ही ईडी ने हिरासत में ले लिया और वो घर नहीं जा पाए।

Share

Azam Khan ED Arrest Live: रिमांड के साथ ही बढ़ सकती है आजम खान की मुश्किलें

Azam Khan ED Arrest Live: कोर्ट में आज आजम खां को पेश किया जा रहा है। न्यायालय रिमांड मंजूर कर लेगा तो आजम खान की मुश्किलें बढ़ना तय है। वहीं, दूसरी ओर गंज कोतवाली में दर्ज गवाह को धमकाने के केस में पत्रावली वास्ते बयान मुल्जिमान पर लगी है, लिहाजा आजम खान को दो नवंबर को बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट ने व्यक्तिगत रूप से तलब किया हुआ है।

Share

Azam Khan ED Arrest Live: ईडी ने जौहर ट्रस्ट में धन गबन को लेकर दर्ज किया था केस

Azam Khan ED Arrest Live: 13 अक्तूबर को ईडी ने अजीमनगर थाने में आजम खान और उनके जौहर ट्रस्ट समेत पांच लोगों के खिलाफ विश्वविद्यालय निर्माण में सरकारी धन के गबन आदि व धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी विवेचना सीओ टांडा पंकज पंत कर रहे हैं। उन्होंने 29 अक्तूबर को न्यायालय में इस प्रकरण का हवाला देते हुए आजम खान के खिलाफ रिमांड वारंट जारी करने का अनुरोध किया था।

Share

Azam Khan ED Arrest Live: हाईकोर्ट तक जंग लड़ी, फिर भी कम नहीं हुईं मुश्किलें

Azam Khan ED Arrest Live: आजम खान ने सलाखों से बाहर आने के लिए हाईकोर्ट तक लंबी कानूनी जंग लड़ी। इसके बाद भी आजम खान की मुश्किलें कम नहीं हुईं। बेशक, आजम शनिवार को जिला जेल से रिहा हो गए लेकिन, कुछ ही मिनट बाद प्रवर्तन निदेशालय ने उन पर कानूनी शिकंजा कस दिया और कस्टडी में लेकर अपने साथ ले गई। इसके साथ ही आजम की मुश्किलें अब और बढ़ना तय माना जा रहा है।

Share

Azam Khan ED Arrest Live: आजम खान के 51, अब्दुल्ला के 40 मुकदमों में जारी हुए परवाने

Azam Khan ED Arrest Live: हाईकोर्ट से जमानत के बाद शुक्रवार को आजम खान के छह मामलों में रिहाई परवाने जारी हो गए थे जबकि, अब्दुल्ला आजम के एक केस में रिहाई परवाना जारी हुआ था, शेष परवाने जारी न होने के चलते शुक्रवार को रिहाई में कानूनी पेंच फंस गया था, जिसे शनिवार को आजम की लीगल टीम ने दिनभर की मशक्कत के बाद पूरा करा लिया। शनिवार की दोपहर बाद आजम खान के 51 और अब्दुल्ला आजम के 40 मुकदमों में रिहाई परवाने जारी किए गए, जिसके बाद जेल से रिहाई मिल सकी थी। इसके बाद आजम खान को ईडी ने हिरासत में लिया।

Share

Azam Khan ED Arrest Live: कड़ी सुरक्षा में गाजियाबाद कोर्ट, आजम खान के समर्थकों की भीड़

Azam Khan ED Arrest Live: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को रविवार को गाजियाबाद की विशेष अदालत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया गया है। ईडी ने शनिवार को आजम खान को अपनी हिरासत में लिया था। उनकी पेशी को लेकर कोर्ट परिसर के आसपास लोगों और समर्थकों की भीड़ जमा है। सुरक्षा के लिए गाजियाबाद कोर्ट में भारी पुलिस बल तैनात है। कोर्ट परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Share

Azam Khan ED Arrest Live: 2019 में हुई शिकायत पर दर्ज है आजम के खिलाफ केस

Azam Khan ED Arrest Live: आजम खान के जौहर ट्रस्ट के खिलाफ 2019 में हुई शिकायत पर ईडी ने केस दर्ज किया था। करोड़ों के घपलेबाजी की जांच में सामने आया कि 494 करोड़ का हिसाब-किताब ही नहीं मिल रहा। जिसके बाद आजम खान और उनके जौहर ट्रस्ट के खिलाफ भ्रष्टाचार एवं मनी लॉड्रिंग का केस दर्ज कराया गया था। शनिवार को आजम खान के जेल से रिहा होते ही ईडी ने उन्हें कस्टडी में ले लिया और आज गाजियाबाद की पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया।

Share

Azam Khan ED Arrest Live: आजम की गिरफ्तारी पर शनिवार को जेल के बाहर हाईवोल्टेज हंगामा

Azam Khan ED Arrest Live: आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम की रिहाई की उम्मीद में शनिवार को जिला कारागार के बाहर सुबह से ही समर्थकों और सपाइयों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दिनभर जेल के बाहर गहमागहमी का माहौल बना रहा। समर्थक रिहाई की खबर का इंतजार करते रहे। अब्दुल्लाह आजम जेल से बाहर आकर घर पहुंच गए, लेकिन आजम खां को ईडी अपने साथ ले गई। आजम खान के ईडी के साथ जाने से समर्थकों में मायूसी दिखी और भीड़ ने हंगामा किया।

Share

Azam Khan ED Arrest Live: आजम खान गाजियाबाद कोर्ट में पेश

Azam Khan ED Arrest Live: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को ईडी की टीम गाजियाबाद सीबीआई एमपी एमएलए कोर्ट लेकर पहुंची और उनकी पेशी करवाई। आजम खान को ईडी की टीम ने कल शाम रामपुर जेल से रिहा होने के बाद जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है।

Share

Azam Khan ED Arrest Live: आजम खां पर दर्ज केसों में जांच कर रही ईडी

Azam Khan ED Arrest Live: रामपुर, एसपी, अनिल कुमार सिसौदिया ने कहा कि आजम खां पर दर्ज कुछ मुकदमों में ईडी जांच कर रही थी। शनिवार की शाम ईडी की टीम रामपुर पहुंची थी। जेल से रिहा होने के बाद ईडी ने अपने मुकदमे में आजम खां को हिरासत में ले लिया और अपने साथ ले गई है।

Share

Azam Khan ED Arrest Live: आजम खां बोले-मुसलमान होने की सजा मिल रही है

Azam Khan ED Arrest Live: शनिवार को रामपुर जिला जेल से बाहर आते ही आजम खां ने हाथ हिलाकर समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया, इतने में ईडी ने दबोच लिया। आजम खां कार में बैठते हुए मीडिया से बोले-हम मुसलमान हैं, इसी बात की सजा मिल रही है।

Share

Azam Khan ED Arrest Live: पीएमएलए कोर्ट में आज आजम को पेश करेगी ईडी

Azam Khan ED Arrest Live: रामपुर में जेल से रिहा होते ही कस्टडी में लिए गए सपा नेता आजम खां को रविवार को ईडी गाजियाबाद की पीएमएलए कोर्ट में पेश करेगी। इससे पहले उनसे पूछताछ की जाएगी। मालूम हो कि आजम खां के जौहर ट्रस्ट के खिलाफ 2019 में हुई शिकायत पर ईडी ने केस दर्ज किया था।

Share

Azam Khan Rampur Jail Live: गाजियाबाद से आया था आजम की गिरफ्तारी का वारेंट

Azam Khan Rampur Jail Live: शनिवार को रिहाई के बाद आजम खां को हिरासत में लेने के लिए ईडी की टीम गाजियाबाद कोर्ट से वारंट लाई थी। ईडी की 16 सदस्यीय टीम चार वाहनों से आजम खान को गिरफ्तार करने पहुंची थी।

Share

Azam Khan Rampur Jail Live: आजम खां को ईडी गाजियाबाद कोर्ट में पेश करेगी आज

Azam Khan Rampur Jail Live: प्रवर्तन निदेशालय, ईडी आज आजम खां को गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश करेगी। इससे पहले ईडी आजम खां से पूछताछ में जुटी है। ईडीजौहर ट्रस्ट के खिलाफ 2019 में की गई शिकायत के मामले में जांच कर रही है। शनिवार को आजम खां जेल से रिहा किए गए थे और वहीं से ईडी ने आजम खां को अपनी हिरासत में लिया था।

Share

First Published : October 31, 2026, 18:24 IST

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तर प्रदेशAzam Khan Highlights: आजम खान को ED केस में न्यायिक हिरासत, डासना जेल भेजे गए