Ayodhya News: संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध किशोर अपचारियों की शिक्षा और कौशल विकास पर चर्चा
Ayodhya News: अयोध्या में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक यादव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में किशोर अपचारियों की शिक्षा, कौशल विकास और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश और विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट दीपक यादव अयोध्या की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में निरुद्ध किशोर अपचारियों की शिक्षा, बौद्धिक एवं व्यक्तित्व विकास, कौशल उन्नयन तथा स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रभारी सचिव स्वर्णमाला सिंह ने बीएसए को निर्देशित किया गया कि संस्था में निरुद्ध किशोर अपचारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिक्षकों की समुचित तैनाती सुनिश्चित की जाए, जिससे उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त हो सके तथा उनके सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त हो।
बैठक में जिला कारागार में निरुद्ध विचाराधीन बंदियों के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए विधिक प्रावधानों के अनुरूप पात्र बंदियों की समयबद्ध रिहाई सुनिश्चित किए जाने एवं आवश्यक कार्यवाही को गति प्रदान करने हेतु विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिला विकास अधिकारी ओम प्रकाश यादव, अवनीश पाण्डेय, जय पाल वर्मा, नमन गुप्ता, उपस्थित रहे। इसी क्रम में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी की बैठक भी हुई। इस बैठक में स्वर्णमाला सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर योगेन्द्र पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी, डिप्टी जेलर डॉ. वंदना, और चीफ एलएडीसीएस अरुण प्रकाश तिवारी उपस्थित रहे।


