सरयू में स्नान करते समय एक युवक लापता, एसडीआरएफ रेस्क्यू में जुटी
Ayodhya News - अयोध्या में सरयू नदी में स्नान करते समय एक 17 वर्षीय युवक करन राजभर लापता हो गया है। उसके दोस्तों के साथ स्नान करते समय वह प्रतिबंधित क्षेत्र में चला गया और डूब गया। जल पुलिस और एसडीआरएफ युवक को खोजने में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक युवक की कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी।

अयोध्या, संवाददाता। सरयू नदी में स्नान करते समय एक युवक लापता हो गया है। जल पुलिस और एसडीआरएफ रेस्क्यू में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक डूबे हुए युवक की जानकारी नहीं मिल सकी थी। जल पुलिस के मुताबिक सुबह लगभग साढ़े पांच बजे गोंडा जिले के मनकापुर से पांच दोस्त करन राजभर, सचिन चौहान, विजय बहादुर चौहान, सूरज राजभर और विकास दर्शन- पूजन और स्नान करने के उद्देश्य से अयोध्या पहुंचे। सभी सरयू के पुराने पुल के नीचे स्नान करने लगे। इस दौरान करन राजभर (17) पुत्र हगानु निवासी मनकापुर गांव उपरहव थाना मनकापुर जिला गोंडा जेटी को फांदकर प्रतिबंधित क्षेत्र में चला गया और स्नान करने लगा।
नदी में ज्यादा गहराई होने के कारण वह डूब गया। उसके साथियों ने तत्काल यह जानकारी जल पुलिस को दी। एसडीआरएफ और जल पुलिस सामूहिक रूप से युवक को नदी में ढूंढने में जुटी हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


