जिले के 4011 परिवार को मिला आशियाना, चेहरे पर खुशहाली

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
Follow us on Google News
share

योगी सरकार ने ग्रामीण गरीबों के लिए आवास उपलब्ध कराने में सफलता हासिल की है। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 4011 लाभार्थियों को पक्के मकान प्रदान किए गए हैं। इससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है और सामाजिक सुरक्षा मिली है। यह अभियान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे रहा है।

जिले के 4011 परिवार को मिला आशियाना, चेहरे पर खुशहाली

अयोध्या, संवाददाता। ग्रामीण इलाके के गरीब और असहाय के ख्वाब को पूरा करने में योगी सरकार ने उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता की मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में जिले में अप्रैल- 2017 से मार्च- 2026 तक कुल 4011 लाभार्थियों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं। इस योजना से आच्छादित ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी आई है और जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

आवास उपलब्धता

जिले के ग्रामीण इलाके के तमाम ऐसे परिवार थे जो अभी तक कच्चे मकान, झुग्गी-झोपड़ियों या किराए के मकानों में रहने को मजबूर थे। अब उन्हें स्थायी आशियाना मिल गया है और सामाजिक सुरक्षा के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं। जिले में इस अभियान को विशेष रूप से प्रभावी बनाया गया है। पात्रों में कई महिलाएं भी शामिल हैं जिन्हें मकान के स्वामित्व का अधिकार मिलने से परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूती मिली है। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के साथ राज्य सरकार की पहल ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिला है। मकान निर्माण के दौरान स्थानीय मजदूरों, ठेकेदारों और सामग्री आपूर्तिकर्ताओं को रोजगार मिला के अवसर उपलब्ध हुए हैं। जिससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ीं। अमानीगंज विकासखंड के एक लाभार्थी सुरेश रावत ने बताया पहले बारिश में छत टपकती थी। बच्चे बीमार रहते थे। अब पक्का मकान मिल गया है। बच्चों को पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल मिला है।

ग्रामीण आवास अभियान का प्रभाव

अयोध्या में ग्रामीण आवास अभियान विकास की नई इबारत लिख रहा है। यह न सिर्फ आवास उपलब्ध करा रहा है, बल्कि गरीबों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि का संचार कर रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र परिवार आवास से वंचित न रहे। इस दिशा में लगातार प्रयास जारी हैं और आने वाले समय में और अधिक परिवारों को लाभान्वित करने की तैयारी है।

- कृष्ण कुमार सिंह सीडीओ अयोध्या।

सामान्य प्रश्न

योगी सरकार ने कितने लाभार्थियों को पक्के मकान उपलब्ध कराए हैं?
योगी सरकार ने 4011 लाभार्थियों को पक्के मकान उपलब्ध कराए हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।