नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल न पास होने पर बरसी आधी आबादी
अयोध्या में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक न पास होने पर महिलाओं ने अपनी नाराजगी जताई। नगर निगम के विशेष सत्र में विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए निंदा प्रस्ताव पास किया गया। महापौर ने कहा कि ये दल महिलाओं को सम्मान नहीं दे रहे हैं। महिलाओं ने निगम की योजनाओं में सक्रिय भागीदारी की चर्चा की।

अयोध्या, संवाददाता। संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक न पास होने पर को काला दिवस बताते हुए महिलाओं ने विपक्षी दलों के अपनी नाराजगी जाहिर की। शनिवार को गांधी सभागार में आयोजित नगर निगम के विशेष सत्र में विपक्षी दलों की कड़ी आलोचना करते हुए निंदा प्रस्ताव पास किया गया। इस निंदा प्रस्ताव के माध्यम से विपक्षी दलों कांग्रेस, सपा, तृणमूल कांग्रेस, डीएमके की निंदा की गई। सदन में महिला पार्षदों ने अपने अधिकारों और नगर निगम द्वारा महिलाओं के हित में किए जा रहे कार्यों को लेकर खुलकर चर्चा की।महिलाओं के लिए आयोजित विशेष सत्र की अध्यक्षता महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने की और संचालन पार्षद अर्चना श्रीवास्तव ने किया।
महापौर ने कहा कि संसद में 131 वां संशोधन बिल गिरने से साफ हो गया है कि सपा, कांग्रेस, डीएमके और टीएमसी जैसे दल महिलाओं को सम्मानजनक स्थान देने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने इन दलों की आलोचना करते हुए सदन में निंदा प्रस्ताव पेश किया। पार्षद गरिमा मौर्य ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए संविधान संशोधन की इस पहल के लिए प्रधानमंत्री की सराहना की। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध में 131 वां संशोधन बिल विरोध विकास का विरोध है। बदलाव का विरोध है। महिलाओं को समान अधिकार देने का विरोध है, जिसे किसी भी दिशा में स्वीकार नहीं किया जा सकता। पार्षद मनीषा यादव ने नगर निगम की उपलब्धियां की चर्चा करते हुए बताया कि शक्ति रसोईं, आवास योजना, सोलर दीदी योजना, स्वच्छ अयोध्या अभियान में महिलाओं की भागीदारी ऐतिहासिक रही है। अयोध्या नगर निगम क्षेत्र में अंतर्वस्त्र के विज्ञापन पर पूर्णत प्रतिबंध लगाकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया गया है। इस मौके पर पार्षद अर्चना द्विवेदी, वरिष्ठ पार्षद बृजेंद्र सिंह, अनिल सिंह, अनुज दास, सूर्यकुमार तिवारी सूर्या, सुशील मिश्र बब्लू, जयनारायण सिंह रिंकू, ज्ञान केसरवानी के अलावा उपसभापति संतोष सिंह, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भरत भार्गव, सुमित कुमार, मुख्य कारण निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार, महाप्रबंधक जलकर सौरभ श्रीवास्तव समेत सभी विभागों की मुखिया एवं अधिकारी भी मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


