ईंट भट्ठे पर महिला मजदूर गम्भीर रूप से झुलसी

हिन्दुस्तान, अयोध्या
Follow us on Google News
share

तारुन थाना क्षेत्र के दांदूपुर धरमपुर गांव में एक महिला मजदूर प्रीति चंद्राकर (25 वर्ष) ने अज्ञात कारणों से अपने शरीर पर डीजल डालकर आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे लखनऊ रेफर किया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

ईंट भट्ठे पर महिला मजदूर गम्भीर रूप से झुलसी

तारुन, संवाददाता। तारून थाना क्षेत्र अंतर्गत दांदूपुर धरमपुर गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर एक महिला मजदूर अज्ञात कारणों से गम्भीर रूप से झुलस गई। उसे इलाज के लिये लखनऊ ले जाया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र पांडेय ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रान्त के बलौदा बाजार जिला अंतर्गत थाना पलारी के घरघोल गांव निवासी हरिशंकर चंद्राकर पत्नी प्रीति चंद्राकर (25 वर्ष) सहित अन्य परिजनों के साथ ईंट भट्ठे पर रहकर जीविकोपार्जन करते हैं। शनिवार की देर शाम प्रीति ने अपने कमरे में अज्ञात कारणों से अपने शरीर पर डीजल डालकर आग लगा ली और चिल्लाते हुए कमरे से बाहर भागी।

यह देखकर भट्ठे पर मौजूद लोगों ने उसे किसी तरह बचाया। आग से वह गम्भीर रूप से झुलस गई। आनन फानन में मौके पर मौजूद भट्ठा मालिक रामनाथ वर्मा तत्काल उसे इलाज के लिये निजी वाहन से मंडलीय चिकित्सालय दर्शननगर ले गये, जहां से पीड़िता को लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना स्थल की जांचोपरांत के बाद आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।----------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।