नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष का किया गया स्वागत
Ayodhya News - रानी बाजार के माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज में भाजपा के नए जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार पाठक ने उनकी निष्ठा और समर्पण की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राधेश्याम त्यागी के नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी।

रानी बाजार। माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज रानी बाजार में भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी का प्रधानाचार्य एवं अध्यायापकों ने माला पहनाकर अभिनंदन किया। प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि राधेश्याम त्यागी एक समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता हैं,जिन्होंने संगठन के लिए वर्षों तक निष्ठा के साथ कार्य किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी का जिला संगठन नई ऊंचाइयों को छुयेगा। स्वागत करने के दौरान ज्ञानेंद्र पाठक,ओम प्रकाश पांडेय,पुष्कर दत्त तिवारी,अमित पांडे,केशवराम पाल,प्रेमप्रकाश पांडेय,संतोष मौर्य,प्रवेश यादव,सुरेंद्र पांडेय,शिवकेश सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


