अभी दो दिन और तेज हवाओं के साथ बुंदाबांदी की संभावना
अयोध्या में मौसम में बदलाव नहीं दिखा, लेकिन ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दी। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हल्के बादलों और बूंदाबांदी की संभावना जताई है। किसानों के लिए बारिश की जरूरत बनी हुई है।

अयोध्या, संवाददाता। मोबाइल मैसेज एलर्ट के मुताबिक मौसम में बदलाव नही दिखा, लेकिन बादल कुछ देर के लिए जरूर घेरे। ठंडी हवाओं ने गर्मी से कुछ राहत जरूर पंहुचाई। रविवार को अधिकतम तापमान फिर दो डिग्री कम हो गया। मौसम विभाग ने अग्रिम जानकारी देते हुए बताया है कि 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के बादल छाए रहने, कहीं-कहीं गरज- चमक के साथ बूंदाबांदी होने एवं सामान्य व सामान्य से तेज गति से पूर्व की तरफ हवा चलने की संभावना है। मौसम में उठापटक जारी है। मौसम विभाग का अनुमान था शुक्रवार की भोर जैसी बारिश एक बार फिर होगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
इस बीच काले बादलों ने घेरा तो खूब लेकिन कुछ ही देर के लिए और उड़ गए। इस बीच तापमान कम होने का फायदा जरूर मिला। गर्मी से राहत और किसानों के लिए इन दिनों पानी बरसने की जरूरत है। फिलहाल मौसम विभाग ने अभी दो तारीख तक तेज हवाओं के चलने के साथ गरज- चमक और बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ अमर नाथ मिश्रा बताते हैं कि जब तेज गर्मी होती है तब कम दबाव का क्षेत्र बन जाता है। फिर उसे बैलेंस करने के लिए हाई प्रेशर से लो प्रेशर की तरफ नमी भागती है। इसीलिए बीच-बीच में बूंदाबांदी और तेज हवाओं की चलने की प्रक्रिया दिखाई देती है। उन्होंने बताया पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो रहा है लेकिन अभी भी असर बरकरार है। इसलिए जहां भी लो प्रेशर क्रिएट होता है वहां का मौसम एकाएक बदल जाता है। उन्होंने बताया शुक्रवार को पानी गिरने के कारण अधिकतम तापमान 34 डिग्री हो गया था लेकिन दूसरे दिन शनिवार को यह दो डिग्री बढ़ गया था। लेकिन रविवार को यह फिर 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस कम है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


