पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया
Ayodhya News - डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में स्वयंसेवकों ने एक सात दिवसीय शिविर के तहत प्रार्थनासभा की और पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की देखभाल करना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में कचरा कम करने और अधिक पेड़ लगाने के महत्व पर जोर दिया गया।

अयोध्या, संवाददाता। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर की राष्ट्रीय सेवायोजन इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय शिविर के तहत स्वयंसेवकों ने प्रार्थनासभा की और पौधरोपण किया। प्राथमिक विद्यालय डाभासेमर में पाकड़, शमी व अन्य पौधा रोपित किया गया। इस मौके पर एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनुज पटेल ने कहा कि पर्यावरण की देखभाल करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण का पहला कदम यह समझना है कि हमारी दैनिक गतिविधियां प्रकृति को कैसे प्रभावित करती हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से सफाई और पौधरोपण का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि हम सभी को कचरा कम करने, अधिक पेड़ लगाने और ऊर्जा बचाने जैसी आदतें अपनानी चाहिए।
समुदाय और व्यक्ति मिलकर बड़ा बदलाव ला सकते हैं। पर्यावरण की रक्षा करके ही हम पृथ्वी पर एक सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की आशा कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभात कुमार सिंह ने किया। इस दौरान स्वतंत्र त्रिपाठी, पल्लव पांडेय, सीमा तिवारी, प्रशांत सिंह, रुचि पांडेय, श्रेया तिवारी, संजय मीणा, काजल, वर्मा, रूपसी यादव, प्रज्ञा सिंह, निधि, स्वाति मिश्रा, सलोनी सिंह, रंजीत यादव, सुनंदा सोनी, अनुभव तिवारी, मनप्रीत कौर, पारुल मिश्रा मौजूद रहीं।------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


