अयोध्या-हनुमानगढ़ी क्षेत्र में वाहन हटाने को लेकर विवाद,मारपीट व जानलेवा हमला
संक्षेप: Ayodhya News - रामनगरी अयोध्या के हनुमानगढ़ी क्षेत्र में एक साधु और स्कॉर्पियो चालक के बीच सड़क पर खड़ी गाड़ी को हटाने को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद में मारपीट हुई और जानलेवा हमले का आरोप लगाया गया। पुलिस ने मामला...

अयोध्या संवाददाता। रामनगरी अयोध्या के हनुमानगढ़ी क्षेत्र में सड़क से वाहन हटाने को लेकर हनुमानगढ़ी के एक साधु से विवाद हो गया।विवाद के बाद मारपीट हुई। प्रकरण में मारपीट,बलवा और जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट पंजीकृत कराई गई है। बताया गया कि अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत ज्ञान दास के शिष्य और श्रृंगी ऋषि आश्रम स्थित राम जानकी मंदिर के महंत हेमंत दास की स्कॉर्पिय हनुमानगढ़ी के पास इमली बाग क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी थी। उसी दौरान हनुमानगढ़ी के ही संत मामा दास अपनी फॉर्च्यूनर कार लेकर गुजर रहे थे। मामा दास ने स्कॉर्पियो के चालक राजू यादव को अपनी गाड़ी हटाने के लिए।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ और फिर मामा दास तथा उनके शिष्यों ने हेमंत दास के स्कॉर्पियो के चालक राजू यादव की पिटाई कर दी। पुलिस को दी गई शिकायत में स्कॉर्पियो के चालक राजू यादव का आरोप है कि मामा दास और उनके चार-पांच शिष्यों ने उस पर हमला बोल दिया। मारा पीटा और गाली गलौज की तथा मामा दास ने अपनी पिस्तौल से जानलेवा हमला किया। गनीमत रही कि उसको गोली नहीं लगी और जान बच गई। राम जन्मभूमि थाने के प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि रास्ते में खड़े वाहन को हटाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना कराई जा रही है ।पीड़ित का मेडिकल परीक्षा कराया गया है और मेडिकल रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




