घर के सामने खाना खाने के विवाद में मारपीट, चाकूबाजी कई घायल
Ayodhya News - अयोध्या के रेतिया मोहल्ले में घर के बाहर खाना खाने को लेकर विवाद हुआ, जो हिंसक झड़प में बदल गया। इस झड़प में कुल नौ लोग घायल हुए, जिनमें से छह को चाकू मारने का आरोप है। दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है।

अयोध्या, संवाददाता। कैंट थाना क्षेत्र के रेतिया मोहल्ले में घर के बाहर खाना खाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कुल नौ लोग घायल हो गए। मारपीट के दौरान एक पक्ष की तरफ से एक युवक के द्वारा चाकू चलाने का आरोप है। जिसमें छह लोग घायल हो गए हैं। इसमें दो घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। थाना अध्यक्ष कैंट संदीप सिंह ने बताया कि रेतिया मोहल्ले में घर के आगे खाना खाने को लेकर विवाद हो गया था।
जिसमें दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष से छह तथा दूसरे पक्ष से तीन लोग घायल हैं। एक पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। दूसरे पक्ष से भी तहरीर मिली है जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। एक युवक पर चाकू चलाने का आरोप था। जिससे छह लोग घायल हो गए थे। दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत ठीक है। चाकू चलाने वाले युवक को हिरासत में लिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


