युवकों के बीच मारपीट,क्रास रिपोर्ट दर्ज

Apr 06, 2026 11:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - अयोध्या में कैंट थाना क्षेत्र के पैरा माऊण्ट सर्विस सेन्टर पर युवकों के दो गुटों में विवाद के चलते मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि उन्हें फोन पर धमकी दी गई और हमला किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवकों के बीच मारपीट,क्रास रिपोर्ट दर्ज

अयोध्या संवाददाता। आपसी विवाद को लेकर कैंट थाना क्षेत्र में पैरा माऊण्ट सर्विस सेन्टर सआदतगंज पर युवकों के दो गुटों में मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दुसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। शिकायत में एक पक्ष के सागर मौर्या पुत्र स्व मुन्नालाल मौर्या निवासी मस्तानपुरवा सआदतगंज का आरोप है कि अभिषेक यादव निवासी बढई का पुरवा सआदतगंज ने फोन कर धमकी और गाली गलौज की तथा पैरामाउण्ट सर्विस सेन्टर बुलाया। वहां गया तो अभिषेक के अलावा तीन-चार बाइक सवार विष्णु यादव निवासी मिर्जापुर, वंश चौधरी निवासी कन्या पाठशाला सआदतगंज व तीन-चार अन्य ने लाथी-डंडा और ईंट-पत्थर से हमला किया।

बीच-बचाव करने पर मामा सूरज मौर्या और मित्र रजनीश कुमार निवासी दर्शननगर को भी पीटा। वहीं दूसरे पक्ष से वंश चौधरी पुत्र नैन कमल चौधरी निवासी सहादतगंज का आरोप है कि आवश्यक कार्य से जाते समय उसने सहादतगंज में पेट्रोल पम्प के दूसरी साइड झगड़ा होते देखा तो रुक गया। इसी को लेकर सागर,दीपक,रबाडा, रजनीश निवासीगण मस्तान का पुरवा सहादतगंज ने गाली-गलौच शुरू कर दी और धमकी देते हुए लोहे की राड व डंडा से मारा तथा बेहोश कर दिया।---------------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।