नो व्हीकल डे पर पैदल कार्यालय पहुंचे कुलपति

हिन्दुस्तान, अयोध्या
Follow us on Google News
share

कुमारगंज में आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने पहले नो व्हीकल डे पर एक किलोमीटर पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग पर जोर दिया। इस दिन विश्वविद्यालय में कई शिक्षक और छात्र ई-रिक्शा और साइकिल का इस्तेमाल करते दिखे।

नो व्हीकल डे  पर पैदल कार्यालय पहुंचे कुलपति

कुमारगंज,संवाददाता। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कुलपति डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह कार्यभार ग्रहण करने के बाद पहली बार पड़े नो व्हीकल डे पर वीआईपी गेस्टहाउस से पैदल ही निकल पड़े। कुलपति एक किलोमीटर पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे। वे गेस्टहाउस से नौ बजकर 30 मिनट पर कुलपति कार्यालय के लिए निकल पड़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण के आह्वान के बाद से कृषि विवि में प्रत्येक मंगलवार को नो व्हीकल डे घोषित है। कुलपति का सरकारी वाहन आवास पर ही रहा। इस मौके पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कुलपति ने इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग पर जोर दिया।

कहा कि प्रकृति की रक्षा करना है तो ऐसे वाहन जरूरी है। छात्र-छात्राएं भीषण गर्मी में छाता लेकर क्लास करने के लिए पहुंचे तो कई शिक्षक और कर्मचारियों ने ई-रिक्शा और साइकिल का प्रयोग किया। विवि परिसर में शिक्षक, वैज्ञानिक और कर्मचारी मिलाकर लगभग 1500 लोग निवास कर रहे हैं जो रोजाना कार्यालय आने-जाने में वाहनों का प्रयोग करते हैं। इस दौरान कुलपति के सचिव डा. जसवंत सिंह सहित अन्य लोग साथ में मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।