स्कूली वाहनों का डाटा पोर्टल पर अपलोड, बच्चों की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती से अयोध्या में स्कूल वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मॉनिटरिंग पोर्टल लागू किया गया है। 17,887 स्कूलों का पंजीकरण हुआ है, जिनमें से 4,516 का डेटा पोर्टल पर ऑनबोर्ड किया जा चुका है। स्कूलों की सुरक्षा के लिए निरीक्षण और सुधार के निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

अयोध्या, संवाददाता। स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती जमीनी स्तर पर साफ दिखाई देने लगी है। स्कूली वाहनों की निगरानी के लिए लागू इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मॉनिटरिंग पोर्टल के जरिए मंडल में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग और प्रशासन के संयुक्त प्रयास से स्कूल वाहनों को पूरी तरह सुरक्षित और मानक अनुरूप बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। अयोध्या मंडल में कुल 17 हजार 887 स्कूलों का पंजीकरण स्कूल वाहन एप पर कराया जा चुका है। इनमें से 4516 स्कूलों का डेटा पोर्टल पर ऑनबोर्ड किया जा चुका है।
जबकि 3,803 स्कूलों का निरीक्षण विभागीय टीम ने पूरा कर लिया हैं। अधिकारियों के मुताबिक शेष स्कूल का डेटा अपलोड और निरीक्षण कार्य भी तेजी लगाई गई है। मालूम हो कि स्कूल वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं के मद्देनजर सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसलिए परिवहन विभाग की टीम लगातार स्कूलों का निरीक्षण करके वाहनों वाहनों के फिटनेस, फायर सेफ्टी, दस्तावेजों की वैधता और चालक की पात्रता की गहन जांच की जा रही है। जिन स्कूलों में कमियां पाई जा रही हैं उन्हें तत्काल सुधार के निर्देश दिए जा रहे हैं। आरटीओ (प्रशासन) ऋतु सिंह ने बताया कि पोर्टल के माध्यम से स्कूली वाहनों की निगरानी अब पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल हो गई है। सभी स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने वाहनों और चालकों का पूरा विवरण समय से पोर्टल पर अपलोड करें। प्रत्येक दशा में सोमवार तक सभी स्कूल स्वामी अपने गाड़ियों का प्रमाण पत्र और शपथ पत्र अपलोड कर दें।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


