शिक्षामित्रों ने किया खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत, मानदेय वृद्धि पर जताया सरकार का आभार

हिन्दुस्तान, अयोध्या
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों के मानदेय में वृद्धि किए जाने पर शिक्षामित्रों ने खुशी का इजहार किया है।

शिक्षामित्रों ने किया खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत,  मानदेय वृद्धि पर जताया सरकार का आभार

अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्र के मानदेय में वृद्धि किए जाने पर शिक्षामित्र ने खुशी का इजहार किया है, शिक्षामित्र ने मिल्कीपुर ब्लाक संसाधन केंद्र पर आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम द्विवेदी और संगठन के संरक्षक प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश सिंह के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी अजय त्रिपाठी का स्वागत किया और बीईओ को स्मृति चिन्ह देकर योगी सरकार का आभार जताया। विगत काफी समय बाद शिक्षामित्रों के मानदेय में योगी सरकार ने 80 प्रतिशत की वृद्धि की है और मानदेय 10000 से बढ़कर 18000 कर दिया है। सरकार द्वारा शिक्षा मित्रो का मानदेय 18000 करने से उत्साहित नज़र आए,इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अजय त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षामित्र बेसिक विद्यालयों की रीढ़ है और सरकार द्वारा शिक्षामित्र की मानदेय में वृद्धि कर शिक्षामित्र के जीवन में संचार किया गया है।

प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश सिंह ने कहा कि शिक्षामित्र के आने के बाद से ही विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था मजबूत हुई।ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम द्विवेदी ने सरकार का आभार जताते हुए कहा कि मानदेय वृद्धि से शिक्षामित्र को राहत मिली है। लेकिन सरकार को जल्द ही शिक्षामित्र का नियमितीकरण किया जाना चाहिए। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेशसिंह, आदर्श सामाजिक शिक्षा में वेलफेयर एसोसिएशन प्रेम द्विवेदी, विवेक चंद पांडे,भगवती प्रसाद यादव ब्लॉक मंत्री शिक्षक संघ, पवन किशोर सिंह ब्लॉक मंत्री ,बच्चूलाल मिश्र, अंबिका प्रसाद यादव, विनय कुमार, अमर बहादुर, राज कुमार, रमेश कुमार तिवारी, अंबिका सरोज, सुरेश यादव, श्रवण कुमार,राजेश यादव,शिव नारायण शुक्ल,अभिषेक यादव व अन्य शामिल रहे ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।