Ayodhya News: सीएम योगी की अयोध्या को बड़ी सौगातें: खिरौनी सोहावल नगर पंचायत अब मां ज्वाला देवी नगर, भरत कुंड भदरसा का नाम
Ayodhya News: अयोध्या दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खिरौनी सोहावल नगर पंचायत का नाम मां ज्वाला देवी के नाम रखा और भरत कुंड का नाम भरत नगर भरत कुंड किया। उन्होंने 432 करोड़ रुपये की 217 विकास परियोजनाओं की घोषणा भी की। इस अवसर पर उन्होंने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और आवास की चाभी सौंपी।
Ayodhya News: अयोध्या, संवाददाता। अयोध्या दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दो प्रमुख घोषणाएं कीं। उन्होंने ऐलान किया कि खिरौनी सोहावल नगर पंचायत का नाम अब मां ज्वाला देवी के नाम से जाना जाएगा। वहीं, भरत कुंड भदरसा नगर पंचायत का नाम बदलकर भरत नगर भरत कुंड किया जाएगा। मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं का जनसभा में मौजूद लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बीकापुर विधानसभा क्षेत्र को 432 करोड़ रुपये की 217 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इन परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सोहावल विकासखंड परिसर में स्थापित स्वर्गीय मुन्ना सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।
स्वर्गीय मुन्ना सिंह की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा गया।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और आवास की चाभी सौंपी। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री के हाथों योजनाओं का लाभ पाकर खुशी जताई। मुख्यमंत्री के इस दौरे को क्षेत्र के विकास की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नगर पंचायतों के नाम परिवर्तन की घोषणा से स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


