सहायक अध्यापक पद पर भर्ती की परीक्षा कल, तैयारी पूरी

Dec 04, 2025 11:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share Share
Follow Us on

Ayodhya News - अयोध्या में 6 दिसंबर को सहायक अध्यापक पद के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 14,000 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। यह परीक्षा 17 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी, सुबह 9 से 11 और शाम 3 से 5 बजे तक।

सहायक अध्यापक पद पर भर्ती की परीक्षा कल, तैयारी पूरी

जनपद में 17 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा को लेकर स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त उप्र लोकसेवा आयोग की ओर से आयोजित इस परीक्षा में करीब 14 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत अयोध्या, संवाददाता। इस महीने में राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए परीक्षाओं का दौर चलेगा। पूरे महीने में चार दिन केवल सहायक अध्यापक पद की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी। छह दिसम्बर को सहायक अध्यापक पद के लिए उप्र लोकसेवा आयोग की ओर से आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सात हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के नकलमुक्त और सुचारू संचालन के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।

इसके अलावा सभी केन्द्रों सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किये गए हैं। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा केन्द्र शहर में ही बनाये गये हैं। साकेत महाविद्यालय में ही चार और अवध विश्वविद्यालय में तीन परीक्षा केन्द्र बनाये गए हैं। उप्र लोकसेवा आयोग द्वारा आगामी छह दिसम्बर को सहायक अध्यापक पद के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रथम पाली में 6816 और द्वितीय पाली में 7488 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए हैं। यह परीक्षा 17 केन्द्रों पर आयोजित होगी। इस बार परीक्षा केन्द्रों को अभ्यर्थियों की सुविधा और संसाधनों की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए केवल 10 किलोमीटर क्षेत्र में ही रखा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सभी 17 केन्द्र सरकारी और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों का ही परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट दोनो पालियों में बदले जाएंगे। परीक्षा सुबह नौ बजे से 11 बजे तक और शाम को तीन से पांच बजे तक होगी। सुबह 16 परीक्षा केन्द्रों पर द्वितीय पाली में 17 केन्द्रों पर परीक्षा होगी। द्वितीय पाली की परीक्षा के लिए साकेत महाविद्यालय में चार केन्द्र बने हैं। तीन केन्द्र अवध विश्वविद्यालय में, एक राजा मोहन गर्ल्स जीपी कालेज, जीजीआई, जीजीआईसी, मेथाडिस्ट इंटर कालेज, एमपीएलएल आदर्श इंटर कालेज, बापू बालिका इंटर कालेज, साहबदीन सीताराम बालिका इंटर, आर्य कन्या इंटर कालेज, राजकरण वैदिक पाठशाला इंटर कालेज और एसएसवी इंटर कालेज को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। वहीं प्रथम पाली में साकेत महाविद्यालय के चार ब्लॉकों में से ब्लॉक डी में परीक्षा नहीं होगी। इसके अलावा सहायक अध्यापक पद के लिए आयोग की ओर से ही 17, 18 और 24 तथा 25 दिसंबर को भी भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। हालांकि इन तिथियों में होने वाली परीक्षाओं के लिए अभी परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण नहीं किया गया है। ----

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;