Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsUP Board 2026 Exams 115 Centers Established Despite Decrease in Candidates
पिछले साल से बोर्ड परीक्षार्थी घटे पर 2026 की परीक्षा में केन्द्र बढ़े

पिछले साल से बोर्ड परीक्षार्थी घटे पर 2026 की परीक्षा में केन्द्र बढ़े

संक्षेप:

Ayodhya News - 2026 में अयोध्या में हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षा के लिए 77582 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं, जबकि पिछले वर्ष 79206 थे। परीक्षा केन्द्रों की संख्या 109 से बढ़कर 115 हो गई है। यह बदलाव परीक्षार्थियों की क्षमता को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

Jan 01, 2026 11:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share Share
Follow Us on

वर्ष 2025 में बने थे 109 केन्द्र और परीक्षार्थी से 79206 हाईस्कूल व इण्टर की परीक्षा 2026 में घटकर 77582 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षा के लिए जनपद में इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा 2026 में परीक्षार्थी घट गए हैं। वहीं पिछले साल 109 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा हुई थी जबकि इस बार छात्र संख्या घटने के बाद भी परीक्षा केन्द्र बढ़कर 115 हो गए हैं। डीआईओएस ने बताया कि 2026 में हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 115 केन्द्रों पर होंगी। यूपी बोर्ड की ओर से जनपद अयोध्या में 115 परीक्षा केन्द्रों की सूची जारी कर दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह परीक्षा केन्द्र जनपद की पांचों तहसीलों सोहावल, बीकापुर, मिल्कीपुर, अयोध्या सदर और रुदौली में बनाये गये हैं। हालांकि 2026 के लिए जनपदीय समिति की ओर से 109 परीक्षा केन्द्रों को प्रस्तावित किया गया था। इसके अनुसार जनपद में कुल 447 विद्यालयों में से पहले जो 109 परीक्षा केन्द्र प्रस्तावित किये गए थे उनमें सदर तहसील में 23, बीकापुर में 18, सोहावल में 17, मिल्कीपुर में 31 और रुदौली में 20 विद्यालय शामिल थे। लेकिन यूपी बोर्ड ने बुधवार को 115 केन्द्रों की सूची जारी की है। हालांकि किस तहसील में कितने विद्यालय परीक्षा केन्द्र बने हैं, इसकी पुष्टि डीआईओएस कार्यालय नहीं कर सका। पिछले साल 2025 की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट की परीक्षा जनपद में कुल 79206 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे और 109 केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित करायी गयी थी। वहीं 2026 की हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट की परीक्षा में 77582 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। पिछले साल से परीक्षार्थी घटने के बाद भी परीक्षा केन्द्र इस बार 115 किये जाने का कारण कई परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थी क्षमता से अधिक होना बताया गया है। इसी के मद्देनजर इस बार केन्द्रों पर परीक्षार्थियों का भार कम करने के लिए पिछले साल से छह केन्द्र अधिक बनाये गए हैं। ----------