अयोध्या में भी खुला यूडीआई का आधार सेवा केन्द्र

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - अयोध्या में आधार कार्ड बनाने के लिए अब लोगों को जनसेवा केन्द्र, बैंक और पोस्ट आफिस नहीं जाना पड़ेगा। यूडीआई ने यहां आधार सेवा केन्द्र खोला है, जो प्रतिदिन 200 निवासियों को सेवाएं देगा। यह केंद्र सप्ताह में सातों दिन खुलेगा और बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

अयोध्या में भी खुला यूडीआई का आधार सेवा केन्द्र

अयोध्या, संवाददाता। आधार कार्ड बनाने के लिए अब लोगों को जनसेवा केन्द्र, बैंक और पोस्ट आफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। क्योंकि बड़े शहरों के बाद भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूडीआई) ने भी अब अयोध्या में अपना आधार सेवा केन्द्र खोल दिया है। आधार सेवा केंद्र आयोध्या के पास प्रतिदिन 200 निवासियों को आधार से सम्बंधित सेवा प्रदान करने की क्षमता है। इस केन्द्र की शुरूआत बीएसएनएल कार्यालय सिविल लाइन परिसर में की गई है। यहां पर जनपद निवासी अपना आधार नामांकन और अपने आधार में सुधार/अपडेट करा सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण का आधार सेवा केंद्र निवासियों के लिए आधार सेवाकेंद्र से संबंधित सभी सेवाओं के लिए एक सिंगल स्टॉप डेस्टिनेशन है।

एएसके अत्याधुनिक वातावरण में निवासियों को आधार नामांकन और अद्यतन सेवाएं प्रदान करते हैं। यूआइडीएआई द्वारा नियुक्त केंद्र प्रबंधक की देखरेख में है यह संचालित है जिससे भ्रष्टाचार, गुमराह करने, धोखाधड़ी आदि की कोई संभावना नहीं है। यह केंद्र सप्ताह में सातों दिन खुला रहेगा, जिससे अधिकांश कामकाजी वर्ग के लोग सप्ताहांत पर भी आधार सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। निवासियों से यूआइडीएआई द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार शुल्क लिया जाता है और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस है। आधार सेवा केंद्र में बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और विशेष रूप से दिव्यांवग व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी। भीड़ प्रबंधन के लिए टोकन सिस्टम लागू किया गया है।---

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।