हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो घायल

हिन्दुस्तान, अयोध्या
Follow us on Google News
share

मवई, संवाददाता। नेशनल हाइवे पर पटरंगा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को सड़क हादसे में

हाईवे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो घायल

मवई, संवाददाता। नेशनल हाइवे पर पटरंगा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को सड़क हादसे में मोटर साइकिल सवार दो युवक घायल हो गए। हादसा अशरफपुर गंगरेला कट के पास हुआ। बाइक सवार युवक लखनऊ से बाइक से गोंडा जा रहे थे और किसी वाहन ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा कि बाइक से से रवि शर्मा पुत्र घनश्याम निवासी बरुआ थाना गोसाईगंज जिला लखनऊ एवं शिवशंकर जायसवाल पुत्र दिनेश कुमार जायसवाल निवासी पकवान गांव मायका पुरवा थाना उमरी बेगमगंज गोंडा जा रहे थे। शाम लगभग 6:30 बजे अशरफपुर गंगरेला कट के पास किसी वाहन की टक्कर से दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में रवि शर्मा के सिर में गंभीर चोट आई है। सूचना पर कांस्टेबल विशाल यादव एवं सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनीकोडर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद रवि शर्मा की गंभीर स्थिति होने पर जिला अस्पताल बाराबंकी रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक पैनल लगाने का कार्य करते हैं और काम के सिलसिले में गोंडा जा रहे थे। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।