स्कूली वाहनों का सत्यापन किया, 711 वाहनों का डाटा अपलोड

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
share

Ayodhya News - अयोध्या में स्कूल वाहनों की फिटनेस के लिए परिवहन विभाग ने 15 दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। इस दौरान 711 वाहनों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया गया है। स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि अनफिट वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान 1 से 15 अप्रैल तक चलेगा।

स्कूली वाहनों का सत्यापन किया, 711 वाहनों का डाटा अपलोड

अयोध्या, संवाददाता। स्कूली वाहनों के फिटनेस के लिए परिवहन विभाग की टीम युद्धस्तर पर भौतिक सत्यापन में जुटी है। 15 दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान के तहत शुक्रवार को परिवहन विभाग की विभिन्न टीम ने शहरी और ग्रामीण इलाके में स्कूलों में पहुंचकर निरीक्षण किया और वाहनों का डाटा निगरानी पोर्टल पर अपलोड किया। अब तक 711 वाहनों का डाटा पोर्टल अपलोड किया जा चुका है। जबकि 10वें दिन 148 वाहनों का डाटा अपलोड किया गया। इसके अलावा स्कूल प्रबंधन को वाहनों में मानक पूरा करने के निर्देश दिए गए, अन्यथा प्रवर्तन कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिले के निजी स्कूलों में भारी संख्या में स्कूली वाहन से बच्चों को ढोया जा रहा है।

इसमें तमाम वाहन अनफिट हैं। इसलिए हादसे की आंशका बनी रहती है। विद्यालयों में अध्यनरत बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए परिवहन विभाग मुख्यालय के निर्देश पर एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक विशेष चेकिंग अभियान चला रहा है। शुक्रवार को अभियान के तहत एआरटीओ (प्रवर्तन) गुलाबचंद ने टीम के साथ स्कूलों में वाहनों का भौतिक सत्यापन किया और ब्यौरा पोर्टल पर अपलोड किया। इसके अलावा एआरटीओ (प्रशासन) डॉ. आरपी सिंह के मार्गदर्शन में पीटीओ राजेश कुमार, पीटीओ रानी सेंगर, आरआई रवीन्द्र गुप्त, लवकुश सिंह, अनुराग सोनकर, अखंड प्रताप पाण्डेय, निखिल वर्मा, रवीश प्रताप, मनीष कुमार व अतुल कुमार मौर्य ने ग्रामीण और हशरी इलाके के स्कूलों में वाहनों का निरीक्षण किया और डाटा अपलोड किया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।